Farmers Protest: जाम से बचने के लिए इन रास्तों से करें परहेज, जानिए आज की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। पिछले 3 हफ्तों से भी अधिक समय से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसानों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए राजधानी में आन-जाने वाले यातायात को भी बाधित करना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में दिल्ली ट्र्रैफिक पुलिस ने दिल्ली से बाहर जाने और एंट्री करने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिससे आप लंबे जाम से बच सकते हैं।

Farmers Protest know today traffic advisory Avoid these routes

सोमवार सुबह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि किसान आंदोलन के चलते टिकरी, धनसा बॉर्डर बंद है, इसके अलावा झटीकरा सीमा केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला है। अगर आप दिल्ली से बाहर जाना चाहते हैं तो इन रास्तों का परहेज करें। वहीं, दिल्ली से नोएडा जाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला चिला बॉर्डर वन कैरिजवे यातायात के लिए खुला है। हालांकि, नोएडा से दिल्ली के लिए दूसरा कैरिजवे बंद है।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: फिर से एक्टिव हुआ किसान एकता मोर्चा का पेज, Facebook पर लगा था बंद करने का आरोप

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सिंघु, औचंदी, प्याऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर बंद हैं। इसके स्थान पर ट्रैफिक पुलिस ने लामपुर, सफियाबाद सबोली और सिंघु स्कूल टोल टैक्स सीमाओं से यातायात करने का आग्रह किया है। इसके अलावा बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड और नेशनल हाईवे 44 से बचने को कहा गया है, मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

किसानों ने निकाली समर्थन यात्रा
केन्‍द्र सरकार के कृषि बिल के समर्थन में अब किसान लामबंद होना शुरू हो गए हैं। रविवार को हिन्‍द मजदूर किसान समिति के नेतृत्‍व में कृषि बिल के समर्थन में हजारों की संख्‍या में किसानों व मजदूरों ने मुजफ्फनगर से गाजियाबाद तक कृषि बिल समर्थन यात्रा निकाली। इस दौरान केन्द्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान मौजूद रहे। उन्‍होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है, लेकिन विपक्ष के लोग किसानों को बहका रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+