farmers protest: केंद्रीय मंत्री ने जताया भरोसा, कहा- 4 जनवरी की बैठक में आंदोलन का समाधान निकल आएगा
farmers protest: कैलाश चौधरी बोले- किसानों के साथ अगले दौर की बातचीत में, एक समाधान हो जाएगा
farmers protest updates: दिल्ली बॉडर पर किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार 4 जनवरी को किसान यूनियनों (farmers' unions) के साथ एक और बैठक करने वाली है। जिसको लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने "सकारात्मक नतीजे" की उम्मीद जताई है लेकिन साथ ही उन्होंने सातवें दौर की वार्ता होगी या नहीं इसकी भविष्यवाणी(i am not an astrologer) करने से परहेज किया। वहीं MoS कैलाश चौधरी ने इस बैठक से पूर्व कहा कि मुझे विश्वास है कि किसानों के साथ अगले दौर की बातचीत में, एक समाधान हो जाएगा और चल रहा विरोध समाप्त हो जाएगा।
Recommended Video

कैलाश चौधरी ने एक बार फिर दोहराया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया तीन कृषि बिल किसानों के पक्ष में हैं। वे बिचौलिए से छुटकारा पाने और अपनी उपज को अपनी पसंद की दर से बेचने की मांग करते थे। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के बारे में, नए बिल में, गलती होने पर भी किसान के खिलाफ जांच नहीं हो सकती। इसमें यह भी कहा गया है कि किसान की भूमि के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह बिल किसानों के लिए अनुकूल है और पीएम चाहते हैं कि वे 'आत्मा निर्भय' बनें।
इसके पहले कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि किसान यूनियनों ने तीन कृषि कानूनों (farm laws) को निरस्त करने और विकल्प सुझाने के सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग पर अड़ गए तो? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम देखेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 4 जनवरी की बैठक अंतिम बैठक हो सकती है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसा दावे के साथ नहीं कह सकता, क्यों कि मैं एक ज्योतिषी नहीं हूं। उम्मीद है कि जो भी बैठक में होगा वो देश और किसानों के हित में होगा।












Click it and Unblock the Notifications