Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों को पुलिस ने रोका तो हुई झड़प, देखें Video
Farmers Protest News: अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के किसानों ने शुक्रवार को एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की। किसानों ने अपने इस आंदोलन को 'दिल्ली चलो' का नाम दिया है। 101 किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिना ही, पैदल दिल्ली की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
Recommended Video
हालांकि, पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। लेकिन, किसान शंभू बॉर्डर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे है और बैरिकेड की एक लेयर को हटा दिया है। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है।

इतना ही नहीं, ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर 'दिल्ली चलो' मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को किसान और पुलिस के बीच हुई झड़प का वीडियो भी जारी किया है।
न्यूज़ एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में आप साफ देख सकते है कि हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड्स हटाए। वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान एक किसान जख्मी हो गया है।
उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। किसान मार्च को लेकर शंभू बॉर्ड पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था।
उन्होंने कहा था कि जत्था दिल्ली की ओर (शुक्रवार को) कूच करेगा। सरकार क्या करेगी, यह उन्हें तय करना है। हम शंभू बॉर्ड से दोपहर 1 बजे दिल्ली की ओर अपना मार्च शुरू करेंगे। कहा था कि अगर सरकार उन्हें मार्च निकालने से रोकती है तो यह किसानों की "नैतिक जीत" होगी।












Click it and Unblock the Notifications