Delhi Kisan Andolan LIVE: किसानों की केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे होगी बैठक

Farmers Protest 2.0 Delhi Chalo Live: अपनी मांगों को लेकर 'दिल्ली-चलो' मार्च के तहत पंजाब से निकले किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन है। इससे पहले मंगलवार को पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव देखने को मिला। किसानों के जत्थे को पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर ही रोक लिया और धीरे-धीरे हालात बिगड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले छोड़े और घटनास्थल से पुलिस पर पथराव की भी खबरें आईं। पढ़िए, इस बड़ी खबर से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

Farmers protest

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Feb 15, 2024, 1:04 AM IST

किसना कल करेंगे केंद्र से बातचीत

दो दिनों से किसानों का विरोध जारी है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़े है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। किसानों की केंद्र से कल बातचीत होगी।
Feb 14, 2024, 8:14 PM IST

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की, "NH-44 पर सिंघू बॉर्डर यातायात के लिए दुर्गम है।"
Feb 14, 2024, 7:53 PM IST

केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे होगी बैठक

पंजाब के राजपुरा बाईपास पर पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ''केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे बैठक होगी।''
Feb 14, 2024, 7:12 PM IST

तीसरे दौर की बातचीत होने की संभावना

प्रदर्शनकारी किसानों की कल केंद्र के साथ तीसरे दौर की बातचीत होने की संभावना है।
Feb 14, 2024, 7:09 PM IST

जयराम रमेश का बयान

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, "स्वामीनाथन आयोग ने अपनी रिपोर्ट 2006-2007 में, इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निर्णय लेना चाहते थे, उन्होंने राष्ट्रीय विकास परिषद की एक कमिटी बनाई जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, फरवरी 2011 में उस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी और उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट में कहा था कि MSP को क़ानूनी दर्जा देना चाहिए"
Feb 14, 2024, 4:35 PM IST

किसान नेता पंढेर ने की एमएसपी की गारंटी देने की मांग

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वह अपनी मांगों पर केंद्र से बातचीत के किसी भी निमंत्रण पर विचार करेंगे, लेकिन उसे बातचीत के लिए सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पहल करनी चाहिए। उन्‍होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने की भी अपील की।
Feb 14, 2024, 3:46 PM IST

कल रेलवे ट्रैक जाम करेंगे किसान

किसान आंंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन उग्राहां ने किया बड़ा ऐलान। कहा कि कल 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे।
Feb 14, 2024, 2:54 PM IST

इनका मकसद कुछ और है- अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "MSP की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी और तब कांग्रेस की सरकार थी और उन्होंने 10 साल में कुछ क्यों नहीं किया? किसान जिनसे दिल्ली जाकर बातचीत करना चाहते हैं, वो सभी मंत्री और अधिकारी जब चंडीगढ़ आ गए, तो आपने बात नहीं की। इसका मतलब आपका मकसद कुछ और है।
Feb 14, 2024, 2:24 PM IST

किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी को दी खुलेआम धमकी

किसानों के विरोध के बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वायरल वीडियो ने विवाद पैदा कर दिया है। वीडियो में एक कथित किसान ने खुले तौर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है।
Feb 14, 2024, 1:41 PM IST

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा

किसान आंदोलन पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदशीलता और सतर्कता के साथ किसानों के मुद्दे पर कार्य कर रही है। इस समय कानून की मांग करना विचित्र है। सरकार कोई कानून बनाना भी चाहे तो नहीं बना सकती। अब सरकार संसद कैसे बुला सकती है।
Feb 14, 2024, 1:18 PM IST

16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान

किसान आंदोलन ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी बीच किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं, बीकेयू (राजेवाल) अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में आज जालंधर में 37 किसान संगठनों की बैठक होगी।
Feb 14, 2024, 12:09 PM IST

पीएम आगे बढ़ें और किसानों से बात करें- सरवन सिंह पंधेर

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ''हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि हमें कानूनी गारंटी दी जाए', ताकि हम उस एमएसपी से नीचे फसल न बेचें। इसलिए, समिति का कोई सवाल ही नहीं है। हम चाहेंगे कि पीएम आगे बढ़ें और किसानों से बात करें।'
Feb 14, 2024, 11:24 AM IST

हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ा

हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के चलते अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर बैन 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है।
Feb 14, 2024, 11:10 AM IST

किसान आंदोलन को लेकर बढ़ी तकरार

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर बढ़ी तकरार। पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
Feb 14, 2024, 10:43 AM IST

दिल्ली की सभी सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली के टिकरी बॉर्डर, सिंगु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्‍या में पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Feb 14, 2024, 9:53 AM IST

गाजीपुर बॉर्डर पर कैसे हैं हालात

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भी कड़ी सुरक्षा, किसानों को राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए सड़कों पर लगाए गए सीमेंट के बैरिकेड्स
Feb 14, 2024, 9:22 AM IST

किसानों ने सड़कों पर बनाया खाना

किसानों ने शंभू बॉर्डर पर ही जमाया डेरा, सड़क पर बना रहे खाना... आज किसान संगठनों के 'दिल्ली चलो' मार्च का दूसरा दिन
Feb 14, 2024, 8:53 AM IST

फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण- झज्जर डीएसपी

हरियाणा में झज्जर के डीएसपी अनिल कुमार ने कहा, 'फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है, ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और पैदल यात्रियों की आवाजाही भी पूरी तरह सामान्य है'
Feb 14, 2024, 8:46 AM IST

किसान आंदोलन का दूसरा दिन

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का आज दूसरा दिन, शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग, आज भी हंगामे के आसार
Feb 14, 2024, 5:04 AM IST

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च जारी रखने की घोषणा की है।
Feb 14, 2024, 3:08 AM IST

छोड़े गए आंसू गैस के गोले

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च जारी रखने की घोषणा की है।
Feb 13, 2024, 9:50 PM IST

सिंघू बॉर्डर के पास वाहनों का चक्का जाम

किसानों के प्रदर्शन को लेकर सख्त सुरक्षा उपायों के बीच दिल्ली में सिंघू बॉर्डर के पास भारी यातायात जाम देखा गया।
Feb 13, 2024, 8:15 PM IST

DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम

दिल्ली-नोएडा-दिल्ली(DND) फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। आज किसानों द्वारा विरोध मार्च का आह्वान किया गया है, इसी बीच दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षा के बीच वाहन दिल्ली से नोएडा की ओर आ रहे हैं।
Feb 13, 2024, 8:15 PM IST

'यह भारतीय इतिहास का एक काला दिन है'

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर कहते हैं, "यह भारतीय इतिहास का एक काला दिन है। किसानों के खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया... हम यहां स्पीकर लगा रहे हैं और कल सुबह अपना कार्यक्रम फिर से शुरू करेंगे..."
Feb 13, 2024, 8:13 PM IST

कोई नई मांग नहीं: किसान नेता

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, "हम जो कह रहे हैं वह कोई नई मांग नहीं है। यह सरकार द्वारा हमारे प्रति एक प्रतिबद्धता थी। हमने बार-बार उन प्रतिबद्धताओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था, लेकिन सरकार ने आज तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई।"
Feb 13, 2024, 7:18 PM IST

टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन विजुअल्स में किसानों के विरोध के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को दिखाया गया है।
Feb 13, 2024, 6:27 PM IST

टिकरी बॉर्डर पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए टिकरी बॉर्डर पहुंचे।
Feb 13, 2024, 5:42 PM IST

रैपिड एक्शन फोर्स के जवान घायल

हरियाणा: किसानों के प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के जवान घायल हो गए, उन्हें अंबाला के सिविल अस्पताल में लाया गया है। संगीता गोयल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमारे पास अब तक सात मामले हैं, चार हरियाणा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी और तीन रैपिड एक्शन फोर्स से। हर कोई ठीक है, वे सचेत हैं और उनके शरीर के अंग भी ठीक हैं। हमारे डॉक्टरों की टीम 24 घंटे वहां मौजूद है।
Feb 13, 2024, 5:41 PM IST

किसानों के प्रदर्शन का असर

किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में 50 फीसदी कम डीजल और 20 फीसदी कम गैस भेजी जा सकी: सरकारी सूत्र
Feb 13, 2024, 4:49 PM IST

हरियाणा के गृह मंत्री का बयान

किसानों के विरोध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार (अधिकारी) बात करने के लिए यहां आए हैं। दो बार बातचीत हो चुकी है और वे उनके साथ आगे की बातचीत से इनकार नहीं कर रहे हैं। फिर भी, वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है। हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना आह्वान वापस लेना चाहिए।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+