किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ने VIDEO पोस्‍ट कर शुरू किया #SpeakUpForFarmers कैंपेन

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर में कृषि कानून को लेकर हो रहे आंदोलन का समर्थन किया है। राहुल ने कहा कि किसान आंदोलन का हम समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार किसानों की बात सुनें और इस काले कानून को वापस लें। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ, आइये साथ मिलकर आवाज उठाएं।' राहुल गांधी ने इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया।

Recommended Video

    Farm Bill 2020:भारत बंद के समर्थन में Rahul Gandhi,Priyanka Gandhi ने भी किया ट्वीट | वनइंडिया हिंदी
    किसानों के भारत बंद का राहुल ने किया समर्थन, VIDEO पोस्‍ट कर शुरू किया #SpeakUpForFarmers कैंपेन

    इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ''एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बर्बाद कर दिया! नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे!'' पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया और आरोप लगाया कि ये कृषि विधेयक 'ईस्ट इंडिया कंपनी राज' की याद दिलाते हैं।

    प्रियंका ने ट्वीट किया, '' किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी. उन्हें ठेके पर खेती के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।'' उन्होंने दावा किया, '' भाजपा के कृषि विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाते हैं। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।''

    'भारत बंद' का समर्थन करते हुए कांग्रेस महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, '' पेट में अंगारे और मन में तूफ़ान लिए देश का अन्नदाता किसान और भाग्यविधाता खेत मज़दूर भारत बंद करने को मजबूर है। अहंकारी मोदी सरकार को न उसके मन की व्यथा दिखती, न उसकी आत्मा की पीड़ा महसूस होती।'' उन्होंने कहा, '' आइये, भारत बंद में किसान-मजदूर के साथ खड़े हों, संघर्ष का संकल्प लें।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+