नेहरू की वजह से किसानों को पीड़ा झेलनी पड़ी: पीएम मोदी
नई दिल्ली। अर्जेंटीना से जी-20 शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आगामी राजस्थान विधानसभा के लिए चुनावी प्रचार में ना सिर्फ कांग्रेस पर अटैक किया बल्कि देश में कृषि संकट पर बात करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने 'कामदार-नामदार' जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए कांग्रेस पर जमकर तंज कसे।

पीएम मोदी बिना नेहरू का नाम लेते हुए एक चुनावी सभा में कहा कि एक नेता जो अपने सूट पर गुलाब लगाते थे और वे बागवानी भी करते थे, लेकिन उन्हें किसानी का पता नहीं था, इसी वजह से किसानों को पीड़ा झेलनी पड़ी।
पीएम मोदी ने कहा, 'वह (नेहरू) गुलाब लगाते थे और उन्हें बागवानी का भी ज्ञान था लेकिन वह किसानों या खेती के बारे में नहीं जानते थे। जिसके कारण इस वर्ग को कठिनाई का सामना करना पड़ा था।'
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के सोमनाथ मंदिर में अभिषेक करने पर नेहरू को आपत्ति थी। जिन्हे विदेशी अक्रांताओं ने बर्बाद कर दिया था और फिर सरदार वल्लभभाई पटेल ने जाकर उसका पुननिर्माण कराया।












Click it and Unblock the Notifications