Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस सहित विपक्ष एकजुट, 25 सितंबर को बंद का ऐलान

नई दिल्ली। संसद में जिस तरह से किसानों से जुड़े तीन बिल पास हुए उसके बाद विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इन बिलों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने सभी प्रदेशों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुझाव दिया है कि वह इस मसले को पंजाब, हरियाणा में मजबूती से उठाएं। कांग्रेस के अलावा भी कई संगठनों ने 25 सितंबर को बंद का आह्वाहन किया है। बता दें कि जिस तरह से राज्यसभा में बिलों को पास किया गया उसके बाद कुल 12 विपक्षी दलों ने रविवार को राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस, टीएमसी, सपा, टीआरएस, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी, राजद, डीएमके, आप, आईयूएमएल और केरल कांग्रेस ने उपसभापति के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

Recommended Video

    Agriculture Bill 2020: सड़कों पर किसान तो विपक्ष का 25 September को बंद का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    farmer

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राज्यसभा में जिस तरह से इन बिलों को पेश किया गया, उसकी आलोचना की और कहा कि यह किसानों का डेथ वारंट है। राहुल गांधी ने कहा जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आँसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है। वहीं सरकार लगातार इस बिल का समर्थन कर रही है और उसका कहना है कि यह बिल किसानों को अपनी फसल मनचाहे दाम पर बेचने की आजादी देगा। वह जहां चाहें अपनी फसल बेच सकते हैं।

    बता दें कि देशभर में किसान इस कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध हरियाणा और पंजाब में हो रहा है। इस बिल के विरोध में हरियाणा में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पंजाब में भी किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। भारतीय किसान यूनियन सहित 17 किसान व मजदूर संगठनों ने आज इसके विरोध में चक्का जाम का एलान किया है। वहीं किसानों के आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्नी है। किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+