मुख्तार अब्बास नकवी का विपक्ष पर हमला, शाहीन बाग की तरह किसानों को किया जा रहा है गुमराह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार और किसानों के बीच अभी तक कोई समाधान नहीं निकलने के बाद आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलने वाले इस बंद को देश की विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन दिया है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने विपक्ष पर इसके बहाने राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। सुबह से ही मोदी सरकार के मंत्री रह-रहकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर हमले बोल रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर किसानों और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

लोगों को गुमराह करना इन विपक्षी दलों का काम है- नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि जैसे शाहीन बाग की जनता को विपक्षी दलों ने गुमराह किया था, उसी तरह आज किसानों को भी गुमराह किया जा रहा है। एक हिंदू न्यूज चैनल से बात करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हर मुद्दे पर लोगों को गुमराह करना, देश की छवि को बदनाम करना और आपराधिक साजिश रचना इन विपक्षी दलों का काम है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस समेत उसके सभी साथ यही काम कर रहे हैं।
'कांग्रेस कर चुकी है इसी कृषि कानून का समर्थन'
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस कृषि कानून के विरोध में आज देश की सभी विपक्षी पार्टियां खड़ी हैं, अपने शासन काल में इन सभी पार्टियों ने सीना ठोककर इसी कृषि बिल का समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications