'प्रदर्शन खत्म कीजिए, सब मिलकर बात करेंगे', PM मोदी की इस अपील पर बोले किसान नेता- बैठक की तारीख तय कीजिए

'प्रदर्शन खत्म कीजिए, सब मिलकर बात करेंगे', PM मोदी की इस अपील पर बोले किसान नेता- बैठक की तारीख तय कीजिए

Farmers Protest: Farmers Agree to Resume Talks With Modi Govt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (08 फरवरी) को राज्यसभा में अपने भाषण में कहा कि कृषि कानून और किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा, कृषि कानून जरूरी कानून हैं और इन्हें लागू करने का यह सही समय है। पीएम मोदी ने किसानों से अपील करते हुए कहा, 'आप लोग प्रदर्शन खत्म कीजिए, हम इस मामले पर एक साथ मिलकर बात करेंगे।' पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील के बाद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने केंद्र सरकार से अगले दौरे की वार्ता के लिए समय और तारीख निर्धारित करने को कहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के मुताबिक किसान आंदोलन करने वाले किसान संघों ने सरकार से अगले दौरे की वार्ता के लिए तारीख तय करने को कहा है। किसान नेताओं का ये बयान पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण के बाद आया।

Recommended Video

    PM Modi की Appeal खत्म कीजिए Protest, मिलकर बात करेंगे, किसान नेता बोले हम है तैयार | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest

    तीन नए कृषि कानून को लेकर जारी किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन इसके बाद ये किसान और सरकार के बीच गतिरोध है। किसान नेताओं की मांग है कि तीनों कृषि बिल सरकार वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दे।

    किसान नेता शिव कुमार काका बोले- हमने वार्ता से कभी नहीं किया इनकार

    संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य और किसान नेता शिव कुमार काका ने कहा कि वे सरकार के साथ अगले दौर की वार्ता के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बैठक की तारीख और समय हमें बताना चाहिए। शिव कुमार काका ने कहा, हमने कभी भी सरकार के साथ बात करने से इनकार नहीं किया था। जब भी सरकार ने हमें वार्ता के लिए बुलाया है हम गए हैं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक भी की है। हम सरकार से वार्ता के लिए तैयार हैं।

    किसान आंदोलन और कृषि बिल पर पीएम मोदी ने राज्यसभा में क्या कहा?

    - पीएम मोदी ने कहा, ''हर कानून में अच्छे सुझावों के बाद बदलाव होते हैं। इसलिए अच्छा करने के लिए अच्छे सुझावों के साथ, हमें आगे बढ़ना होगा। हमें देश को आगे बढ़ाने के लिए, कृषि क्षेत्र के विकास के लिए, आंदोलनकारियों को समझाते हुए, देश को आगे ले जाना होगा। आइए मिलकर चलें।''

    - पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी खेती को खुशहाल बनाने के लिए, ये फैसले लेने का समय है। पक्ष हो, विपक्ष हो, आंदोलनकारी साथी हो, इन कृषि सुधारों को हमें मौका देना चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मंडियां और अधिक आधुनिक बनेंगी। एमएसपी है, एसएसपी था और एमएसपी रहेगा।

    - पीएम मोदी ने कहा, ''कुछ लोग खासकर पंजाब के सिख भाईयों के दिमाग में गलत चीजें डाल रहे हैं। ये देश हर सिख पर गर्व करता है। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उनका जितना हम आदर करें, वो कम होगा। जो लोग उनको गुमराह करने की कोशिश करते हैं, उससे देश का कभी भला नहीं होगा।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+