Farmer Protest: शंभू बॉर्डर क्या हो रहा, किसानों का क्या होगा अगला कदम? सरवन सिंह पंधेर बताया
Farmer Protest updates: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने एक बार 14 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के किसानों से शंभू बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है। पंधेर ने आरोप लगाया है कि किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की तबीयत ठीक नहीं है। वे शांति पूर्वक अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसान की मंशा ही नहीं है वो किसानों की समस्याओं का हल किया जाए। ऐसे में 14 दिसंबर किसान एक बार फिर से शंभू बॉर्डर पर एकजुट हो रहे हैं।
पंजाब और हरियाणा के निवासियों से बड़ी संख्या में खनौरी और शंभू सीमा पर एक बार फिर किसानों का विरोध तेज हो सकता है। किसान नेताओं चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन भारत के लोगों के लिए है और भाजपा किसानों के विरोध को विफल नहीं कर सकती।

'14 को 12 बजे होगा शांतिपूर्ण विरोध'
किसान नेता सरवन ने कहा है कि किसान केंद्र की उपेक्षाओं के चलते एक बार फिर से शंभू बॉर्डर पर एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "जसविंदर सिंह लोंगोवाल और मलकीत सिंह के नेतृत्व में हमारा तीसरा समूह ठीक 12 बजे शांतिपूर्वक यहां से आगे बढ़ेगा... हमें खनौरी से जानकारी मिल रही है कि जगजीत सिंह दल्लेवाल की तबीयत ठीक नहीं है.'' पीएम और गृह मंत्री को छोड़कर देश को उनके स्वास्थ्य की चिंता है, न तो उन्हें हमारे दिल्ली मार्च की चिंता है और न ही खनौरी में क्या हो रहा है, इसकी चिंता है, हमारा मानना है कि कमेटी बनाना हमारी समस्या का समाधान नहीं है सरकार चाहती है किसी समाधान पर पहुंचें, उन्हें हमारे साथ बातचीत की व्यवस्था करनी चाहिए।"
#WATCH | Shambhu Border: Farmer leader Sarwan Singh Pandher says, "Our third group headed by Jaswinder Singh Longowal and Malkit Singh will proceed from here peacefully sharp at 12... We are receiving information from Khanauri that Jagjit Singh Dallewal is not keeping well. The… pic.twitter.com/0JKwPeXcBK
— ANI (@ANI) December 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications