किसान आंदोलन को लेकर भानु प्रताप का बड़ा खुलासा, प्रदर्शन करने वालों को कांग्रेस कर रही है फंडिंग

नई दिल्‍ली। नए कृषि बिल को लेकर किसानों को आंदोलन 100 दिनों से ज्‍यादा समय से जारी है। लेकिन इस भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसान आंदोलन पर गंभीर आरोप लगाया है। भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर जो किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे वो सब कांग्रेस के खरीदे हुए या फिर कांग्रेस के भेजे हुए संगठन थे। न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को हमें ये बात मालूम पड़ी कि इस संगठनों को कांग्रेस की तरफ से फंडिंग की जा रही हे।

Recommended Video

    Kiasan Andolan: Bhanu Pratap Singh का दावा, आंदोलन कर रहे Congress के खरीदे हुए लोग | वनइंडिया हिंदी
    किसान आंदोलन को लेकर भानु प्रताप का बड़ा खुलासा, प्रदर्शन करने वालों को कांग्रेस कर रही है फंडिंग

    भानु प्रताप सिंह ने दावा किया है जब हमें ये पता चला कि 26 जनवरी को लाल किले पर दूसरा झंडा फहराया गया और पुलिस पर हमला किया गया तो उसी दिन हमने ये संकल्‍प लिया कि हम इलके साथ नहीं रहेंगे। हम उसी वक्‍त वहां से चले आए। आपको बता दें कि भानु प्रताप सिंह ने इससे पहले भी राकेश टिकैत पर कई संगीन आरोप लगा चुके हैं। इससे पहले भानु प्रताप सिंह ने कहा था कि राकेश टिकैत के पास पैसा है। वो जहां मन करें वहां जाएं। वो लंदन जाएं, अमेरिका जाएं या फिर जापान या चंद्रमा पर जाएं। मुझे क्‍या लेना देना है उनसे।

    आपको बता दें कि भानु प्रताप ने ये बात राकेश टिकैत के अलग-अलग जिलों में किसान पंचायतों में जाने पर दिया था। गौरतलब है कि राकेश टिकैत इस समय पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को जब राकेश टिकैत कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे तो टीएमसी के राज्‍यसभा सांसद डोला सेन ने उनका बंपर स्‍वागत किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टिकैत पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने के लिए बड़े पैमाने पर महापंचायतों को संबोधित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+