Farmer Protest: 25 किसान संगठनों के नेताओं ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, नए कानून का किया समर्थन
नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर देश भर से आए किसान नए कृषि बिल को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को आज 30 दिन होने को हैं लेकिन अभी तक काई हल नहीं निकल सका है। इस बीच सोमवार को देश भर के 25 किसान संगठनों के नेता और प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात की और उन्हें नए कृषि कानून के समर्थन में पत्र सौंपा। इस बात की जानकारी खुद तोमर ने ट्वीट कर दी।

Recommended Video
Farmers Protest: सरकार ने किसानों को 30 दिसंबर को फिर दिया बातचीत का न्योता | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications