Farmer protest: दिल्ली कूच कर रहे किसान वापस लौटे, शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद लिया निर्णय

Farmer protest: शंभू बॉर्डर से किसानों की दिल्ली में घुसने की जिद के बाच प्रशासन की ओर स्थिति को नियंत्रित करने लिए बल कर प्रयोग किया। प्रशासन के एक्शन के बीच किसानों ने अब वापस लौटने का निर्णय लिया है।

किसान आंदोलन के चलते अंबाला में शंभू बॉर्डर पर एक किसान घायल हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बता दें कि शंभू बॉर्डर से किसान किसान गिला रुमाल और बोरियां लेकर यहां पर पहुंचे। किसानों ने कुछ लेयर की बैरिकैडिंग तक हटा दी। ऐसे में आंसू गैस के छोड़ने से किसान थोड़ा पीछे हटे।

Farmer protest

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मरजीवाड़े जत्‍थे को वापस बुला लिया गया है। साथ ही उन्‍होंने बताया कि छह किसान जख्‍मी हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। ऐसे में फिलहाल विरोध को स्थगित किया गया है।

किसान नेताओं ने कहा कि जब भारतीय, विदेशी ताकतों से अनाज के लिए भीख मांगते थे, तब हमने कड़ी मेहनत की और भारत को अनाज के लायक बनाया। यह हमारी नैतिक जीत है। हम बातचीत से भागने वाले नहीं हैं। फिलहाल हमने मार्च को आज और कल के लिए टाल दिया है, क्योंकि सरकार ने हमसे बातचीत के लिए संपर्क किया।

किसान संगठनों ने सरकार को 24 घंटे का वक्त दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने चेतावनी दी की है सरकार को किसानों की मांगों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो 24 घंटे बाद फिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। किसान संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 101 किसानों का एक जत्था न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर शंभू सीमा स्थित अपने विरोध स्थल से शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया।

किसान संगठनों में दो फाड़
10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर दस संगठनों के दिल्ली कूच के आंदोलन को लेकर किसानों में दो फाड हो गए है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने लाइव आकर सोशल मीडिया पर दिल्ली कूच न करने की बात कही है। वहीं नौ संगठन अभी भी दिल्ली कूच कर गिरफ्तारी देने में लगे है। शुक्रवार को भी परी चौक पर पचास से अधिक किसान और महिलाओं को दिल्ली कूच करने के प्रयास में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+