सिंघु बॉर्डर पर ठंड लगने से एक किसान की मौत, घर में अकेला था खेती करने वाला

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। कड़ाके की ठंड में सड़क पर रात बिताने को मजबूर किसान कई मुसिबतों का सामना करने के बावजूद भी अपनी मांगों के साथ डटे हुए हैं। इस बीच सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे एक किसान की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गोहना के रहने वाले 32 वर्षीय अजय मोर की ठंड लगने की वजह से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अजय मोर का शव ट्रैक्टर की ट्रॉली से मिला है।

Singhu border

परिवार में मचा कोहराम

अजय मोर की मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। उनके परिवार में तीन बच्चे और उनकी पत्नी है, जो इस काफी सदमे में हैं। सोनीपत के डीएम ने अजय मोर के शव का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

गांव के लोगों के साथ पिछले 10 दिन से डटे थे सिंघु बॉर्डर पर

आपको बता दें कि अजय मोर अपने घर में अकेले खेती करने वाले थे। कृषि कानून के खिलाफ वो पिछले 10 दिनों से अपने गांववालों के साथ सिंघु बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन में शामिल थे बताया जा रहा है कि अजय मोर ट्रैक्टर की ट्रॉली में सोकर ही अपनी रात बिताते थे। कड़ाके की ठंड होने की वजह से उनकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Farmers Protests: किसानों ने Farm Law में बदलाव के सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया | वनइंडिया हिंदी

    खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है किसान

    आपको बता दें कि किसानों का प्रदर्शन सिंघु बॉर्डर के अलावा टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी चल रहा है। तीनों ही जगह किसान ठंड से परेशान हैं, लेकिन फिर प्रदर्शन जारी है। हालांकि कई संस्थाएं किसानों की मदद के लिए आगे आई हैं और किसानों को ठंड से बचाने के लिए रजाई-गद्दे और कंबल मुहैया कराए गए हैं। धरना स्थल पर किसानों के स्वास्थ्य के मद्देनजर स्वास्थ्य शिविर भी चलाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+