'मुझे सिंगर बनना है, जिस दिन बन गई उस दिन.....', अब फरमानी नाज के पति ने किए कई खुलासे
नई दिल्ली: शिव भजन और देशभक्ति गाने गाकर फरमानी नाज फेमस तो हो गईं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनके साथ कई विवाद भी जुड़ गए हैं। पहले तो यूट्यूब पर उनका गाना कॉपीराइट में फंसा, तो वहीं अब उनके पति ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। साथ ही उन आरोपों का खंडन किया, जो फरमानी ने अपने ससुराल वालों पर लगाए थे।
Recommended Video

आने से कर देती थीं मना
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फरमानी के पति इमरान ने कहा कि 2017 में उन्होंने निकाह किया था। इसके डेढ़ साल बाद उनके बेटे का जन्म हुआ। फिर फरमानी अपने पिता के साथ मायके चली गईं। उन्होंने कई बार उनको वापस आने को कहा, लेकिन वो साफ मना कर देती थीं। ऐसे में वो तीन साल तक मायके में रहीं। इस वजह से वो ना अपनी पत्नी से मिले और ना ही बच्चे से उनकी मुलाकात हुई।

पुलिस से भी की थी शिकायत
इमरान का दावा है कि वो अपने बच्चे से मिलना चाहते थे, लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कई बार फरमानी से ससुराल आने की रिक्वेस्ट की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थीं। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचे और कई बार इस मामले की शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा था।

पति पर हुआ हमला
इमरान ने आगे जो खुलासे किए वो और ज्यादा हैरान कर देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि फरमानी बार-बार यही कहती थीं कि वो सिंगर बनना चाहती हैं, जब उनका ये सपना पूरा हो जाएगा तो वो उनके पास वापस आ जाएंगी। इसके अलावा कई बार फरमानी की टीम के सदस्यों ने उन पर हमला किया। एक बार तो उन्होंने गाड़ी से उनको टक्कर भी मार दी। उनके लिए ससुराल के दरवाजे हमेशा खुले हैं, वो जब चाहें आ सकती हैं।

फरमानी ने कही थी ये बात
वहीं दूसरी ओर फरमानी का दावा इससे ठीक उल्टा है। उन्होंने कहा कि जब उनके बेटे का जन्म हुआ तो उसको कुछ बीमारी थी, जिस वजह से ससुराल वालों ने उन्हें छोड़ दिया। पति ने भी उनकी मदद नहीं की, ऐसे में वो पेट पालने के लिए गाना गाने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications