महाराष्‍ट्र में तीन बच्‍चों को मार कर मजदूर पिता ने की आत्‍महत्‍या

महाराष्‍ट्र। महाराष्‍ट्र के फालेगांव गांव में रहने वाले एक मजदूर ने पहले अपने तीन बच्‍चों को मारकर कुएं में फेंक दिया और फिर खुद आत्‍महत्‍या कर ली।

suicide

पुलिस के मुताबिक तीनों बच्‍चे गायत्री 14 वर्ष, जया 10 वर्ष और कोमल 5 वर्ष के शरीर कुएं में पाए गए। पुलिस ने बताया कि बच्‍चों के साथ उनके पिता पनडुरंग श्रीराम कोडापे का शरीर पाया भी पाया गया।

कोडापे ने पहले अपने बच्‍चों को मार कर कुएं में फेंका और फिर खुद कुएं में कूद गया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से पहले तीन लोगों के शरीर को निकाला।

एक अन्‍य शरीर को ढूढ़ने में पुलिस को तीन घंटे से ज्‍यादा का समय लग गया। बाद में सभी के शरीर को ग्रामीण क्षेत्र के अस्‍पताल में पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कोडापे ने ऐसा क्‍यों किया।

स्‍थानीय डिप्‍टी कलेक्‍टर राजेश खावले ने कहा कि पुलिस की आगे की जांच ही यह बता पाएगी कि कोडापे ने ऐसा क्‍यों किया।

बताया जा रहा है कि कोडापे उधार की तीन एकड जमीन पर खेती करता था। वो अपनी दूसरी पत्‍नी वंदना के साथ दूसरे खेतों में जीवनयापन के लिए काम किया करता था। यह परिवार गरीबी से जूझ रहा था और इसको लेकर इस परिवार में अक्‍सर झगड़ा भी होता रहता था।

कोडापे के एक निजी कंपनी से 35000 रुपए का लोन लिया हुआ था। इस हादसे के बाद कोडापे की पत्‍नी वंदना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता समेत तीनों बच्‍चों का बाद में अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+