फरहान अख्तर ने दूसरी शादी के लिए बोल दी 'हां', अगले महीने इस लड़की से करेंगे कोर्ट मैरिज

नई दिल्ली, 14 जनवरी: पिछले एक साल से बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला जारी है। अभी पिछले महीने ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ सात फेरे लिए। अब बी टाउन से एक और अच्छी खबर आ रही है, जहां अगले महीने फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए उन्होंने वेडिंग प्लान बहुत ही छोटा रखा है।

करेंगे कोर्ट मैरिज

करेंगे कोर्ट मैरिज

पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि फरहान चार साल से शिबानी को डेट कर रहे हैं। अब उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्लान बनाया है। जिस वजह दोनों 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। वैसे आमतौर पर बॉलीवुड हस्तियां धूमधाम से शादी करती हैं, जिसकी चर्चा महीनों तक होती है, लेकिन फरहान का मामला अलग है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके अलावा अभी उनका कोई प्लान नहीं है। वैसे अभी तक दोनों की फैमिली ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

कभी नहीं छिपाया रिश्ता

कभी नहीं छिपाया रिश्ता

वैसे फरहान लंबे वक्त से शिबानी को डेट कर रहे। उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं छिपाया। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके कोर्ट मैरिज वाले फैसले पर उनके फैन्स ने खुशी जताई है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों 9 जनवरी को अपनी शादी को लेकर अनाउंसमेंट कर सकते हैं, क्योंकि इस दिन फरहान का बर्थडे था।

हो चुका है तलाक

हो चुका है तलाक

आपको बता दें कि फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी से शादी की थी। उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन 2016 में दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और 2017 में उनका तलाक हो गया। दोनों बच्चे अभी अपनी मां के पास रहते हैं।

इस फिल्म पर कर रहे काम

इस फिल्म पर कर रहे काम

फरहान अख्तर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जी ले जरा' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+