गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पूल में मस्ती करते दिखे फरहान अख्तर, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों एकंर, मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में फरहान ने खुद भी शिबानी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में दोनों एक पूल के अंदर बैठे हुए हैं। शिबानी ने खूबसूरत बिकिनी पहनी हुई है जबकि फरहान ने शॉर्ट्स पहने हैं।

फरहान अख्तर बोले- 'हर पल तुम्हारे साथ'

फरहान अख्तर बोले- 'हर पल तुम्हारे साथ'

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा है- हर पल तुम्हारे साथ। बता दें कि कामकाज के चलते दोनों के पास एक दूसरे के लिए कम ही वक्त होता। ऐसे में मिलने पर दोनों अकसर ऐसी तस्वीरें शेयर करते हैं। दीपिका पादुकोण की शादी के रिसेप्शन में दोनों ने पहली बार अपने रिश्ते को पब्लिक किया था और साथ में आए थे। खबर है कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

फरहान और शिबानी साथ मनाई थी होली

इस साल शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने साथ में ही होली का उत्सव मनाया था और शानदार तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीर में फरहान के पिता जावेद अख्तर भी होली के रंग में रंगे नजर आए थे। ऐसे में दोनों के रिश्ते का सस्पेंस पूरी तरह खुल ही गया था। फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी अगली फिल्म 'तूफान' की मेकिंग में व्यस्त हैं।

'भाग मिल्खा भाग' की रिलीज के 6 साल पूरे होने पर फरहान ने....

'भाग मिल्खा भाग' की रिलीज के 6 साल पूरे होने पर फरहान ने....

हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को रिलीज हुए छह साल पूरे हो गए। इस अवसर पर फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर का इमोशनल ट्वीट आया है। फहरान अख्तर ने ट्वीट कर रहा है कि इस फिल्म ने उनके जीवन को बदल दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि छह साल पहले जब भाग मिल्खा भाग फिल्म आई तो मेरे जीवन में बदलाव आया। बता दें कि ये फिल्म फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले भारत के एथलीट मिल्खा सिंह पर आधारित थी।

यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के आरोपों पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+