फरहान-शिबानी के साथ को 3 साल पूरे, रोमांटिक अंदाज में मनाया जश्न , देखें Pics

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar shares Lovely Pics: its something special: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ को तीन साल पूरे हो गए हैं। रविवार को दोनों ने अपने साथ को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया है। शिबानी ने अपनी ओर फरहान की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है "हैप्पी # 3 @faroutakhtar" जबकि फरहान ने लिखा, "1095"।

फरहान-शिबानी के साथ को 3 साल पूरे

फरहान-शिबानी के साथ को 3 साल पूरे

दोनों की फोटो काफी रोमांटिक है, जिसमें फरहान, शिबानी को किस करते दिख रहे हैं। दोनों के जश्न को देखकर दोनों के फैंस भी बहुत खुश हैं। दोनों की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें शिबानी की पोस्ट

फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचाया

फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचाया

आपको बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रैंउ शिबानी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए थे। शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर बड़ी ही हॉट फोटो शेयर की था जिसनें इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

शिबानी पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर

गौरतलब है कि शिबानी की पहचान केवल फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड के ही रूप में नहीं है बल्कि शिबानी पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टीवी से बतौर एंकर की थी, भारत आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया। शिबानी ने साल 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्रस्तोता रह चुकी हैं। फरहान और शिबानी साल 2018 से साथ में हैं। शिबानी ऑस्ट्रेलिया में ही पली बढ़ी हैं।

दो बेटियों के पिता हैं फरहान अख्तर

दो बेटियों के पिता हैं फरहान अख्तर

तो वहीं फरहान अख्तर तलाकशुदा हैं। फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी से शादी की थी। दोनों का ये प्रेम विवाह था लेकिन 16 साल की शादी के बाद फरहान अख्तर और अधुना साल 2017 में अलग हो गए थे। आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा। जानी मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और 'बी ब्लंट' सैलून की मालकिन अधुना भी निकोलो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+