सीएम को "तुझे क्या लगता है" कहने पर कंगना पर गुस्साईं फराह खान, बोली Maximum घमंड
मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान के बाद वह कई नेताओं और फिल्मी हस्तियों के निशाने पर आ गई हैं। मशहूर ज्लैवरी डिजाइनर और संजय खान की बेटी फराह खान अली ने कंगना रनौत पर भड़क गई हैं। फराह अली खान ने कंगना रनौत के उस वीडियो मैसेज पर आपत्ति जताई है। फराह खान ने कंगना अभद्र भाषा पर जबरदस्त नाराजगी जताई है।

कंगना रनौत का वीडियो मैसेज देख भड़कीं फराह
फराह खान अली ने अपने ट्वीट में लिखा कि, विडंबना यह है कि "घमंड" की बात करने वाले के पास अधिकतम है। जैसे वह कहती हैं "समय बदल जाता है" और यह हर किसी के लिए होता है, जिसमें वह खुद भी शामिल है। मैं झूठ बोलने के बजाय सच बोलना पसंद करती हूं और अगर इसके लिए मुझे ट्रोल किया जाता है तो मुझे परवाह नहीं है। किसी को तो यह कहना ही होगा।

फराह ने कंगना को दी नसीहत
फराह एक अन्य ट्वीट कर लिखा कि, 'इसके अलावा उनके पास महाराष्ट्र के सीएम को संबोधित करने की शालीनता नहीं है। वह उन्हें 'तुझे' कैसे कह सकती है। वह महाराष्ट्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और सम्मान के हकदार हैं। मेरे पास कुछ नेताओं के खिलाफ सौ शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन मैंने कभी भी किसी को व्यक्तिगत रूप से अपमान के साथ संबोधित नहीं किया है और मैं कभी नहीं करूंगी। क्योंकि मुझे निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान करना सिखाया गया है, भले ही मैं उनकी राजनीति से सहमत नहीं हूं।

ऑफिस टूटने के बाद कंगना ने वीडियो जारी कर दिया था अभद्र बयान
बता दें कि कंगना रनौत ने बुधवार को भी एक वीडियो पोस्ट कर शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला था। उन्होंने वीडियो में कहा था-उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। मुझे पता तो था कि कश्मीर पंडितों पर क्या बीती है, आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर।
कंगना रनौत के फैन ने संजय राउत को वीडियो कॉल कर दी धमकी, मुंबई ATS ने कोलकाता से किया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications