कंगना रनौत के फैन ने संजय राउत को वीडियो कॉल कर दी धमकी, मुंबई ATS ने कोलकाता से किया अरेस्ट

कंगना रनौत के फैन ने संजय राउत को वीडियो कॉल कर दी थी धमकी, मुंबई ATS ने कोलकाता से किया अरेस्ट

नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस ने गुरुवार रात एक शख्स को शिवसेना नेता संजय राउत को फोन पर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दक्षिणी कोलकाता की पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए शख्स ने दावा किया है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का फैन है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान पलाश घोष के तौर पर हुई है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर इस शख्स को गिरफ्तार किया है।

actress Kangana Ranaut’s fan arrested in Kolkata for threatening Sanjay Raut
दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज के निवासी पलाश घोष को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। पलाश घोष ने कथित तौर पर एक वीडियो कॉल पर संजय राउत को धमकी दी थी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, उसे शहर की अलीपुर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा जहां मुंबई पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का अनुरोध करेगी । पेशे से जिम इंस्ट्रक्टर पलाश घोष, कंगना रनौत का फैन होने का दावा करता है।

पुलिस ने बताया कि, उसने कथित तौर पर मुंबई में दो कॉल किए थे। पहली कॉल महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यालय में और दूसरी शिवसेना सांसद संजय राउत को । पलाश घोष ने कथित रूप से संजय राउत को "गंभीर परिणाम" भुगतने की धमकी दी थी। आरोप की जांच के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम गुरुवार को कोलकाता में पहुंची थी। हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के बाद शिवसेना और कंगना में विवाद छिड़ गया था।

संजय राउत ने कंगना को 'हरामखोर' तक कह दिया था। उनकी इस टिप्पणी की चौतरफा आलोचना की जा रही थी। इस बीच, कंगना से वापस उनके घर मुंबई आने से पहले ही बीएमसी ने उनसे ऑफिस को तोड़ दिया। अवैध निर्माण बताकर किए गए इस तोड़फोड़ के बाद जहां संजय राउत ने कहा कि यह सवाल बीएमसी से पूछा जाना चाहिए तो वहीं उन्होंने कहा कि उनका कंगना के साथ विवाद से बीएमसी की इस कार्रवाई का कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+