फैंस ने जताई कपिल शर्मा संग काम करने की इच्छा, बोले कॉमेडी किंग-'मैं तो खुद ही घर पर बैठा हूं'
नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और इसी वजह से अपने शो के ऑफ एयर होने के बावजूद भी लोगों के बीच हॉट टॉपिक बने रहते हैं। अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर कपिल शर्मा का एक ट्वीट इस वक्त काफी वायरल हो रहा है, जिसनें उन्होंने अपने फैंस को ऐसा मजेदार जवाब दिया, जिसे सुनकर केवल वो फैन ही नहीं बल्कि उनके सारे चाहने वाले हंसे बिना नहीं रह पाए।

'अभी तो मैं खुद ही घर पर बैठा हुआ भाई'
दरअसल फैंस से चैटिंग के दौरान कपिल शर्मा के एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सर मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं, क्या मुझे चांस मिल सकता है। जिस पर कपिल ने कहा-'अभी तो मैं खुद ही घर पर बैठा हुआ भाई।' कपिल के इस ट्वीट पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

जल्द होगी कपिल के शो की वापसी
बता दें कि हाल ही में दूसरी बार पिता बने कपिल शर्मा इन दिनों ब्रेक पर हैं। उनका शो 'कपिल शर्मा' फिलहाल के लिए ऑफ एयर हो गया है लेकिन शो जल्द ही सोनी पर फिर से वापसी करेगा। मालूम हो कि कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'त्रिशान' रखा है। जिसका अर्थ होता है 'जीत'। इससे पहले वो केवल एक बेटी के पापा थे, जिसका नाम है अनायरा। बता दें कि अनायर का मतलब होता है 'खुशी'। वैसे वो सच में बहुत प्यारी है और अभी से ही उसकी गिनती स्टार किड्स के रूप में होती है।

कपिल नहीं बोल पा रहे थे- 'ऑस्पिशियस'
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो भले ही कुछ दिनों के लिए बंद हुआ है लेकिन वो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने नेटफ्लिक्स पर आने की खबर बड़े ही रोचक अंदाज में दी थी। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते-जागते 'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं , हालांकि इसके बाद वो शूट शुरू करते हैं लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी'ऑस्पिशियस' बोल नहीं पाते हैं, जिस पर कैमरामैन मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अरे आप हिंदी में ही बोल दीजिए।

नेटफ्लिक्स खुद ही देसी हो गया तो हम...
जिस पर कपिल अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं जब नेटफ्लिक्स खुद ही देसी हो गया तो हम क्या कर सकते हैं । दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज (यही था शुभ समाचार)। कपिल का वीडियो काफी मजेदार था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था, लोगों ने उन्हें काफी शुभकामनाएं भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications