फरहान अख्‍तर ने वैक्‍सीन लगवाई तो यूजर ने 'वीआईपी ढीठ बच्‍चा' बता कर किया ट्रोल,एक्‍टर ने दिया करारा जवाब

मुंबई, 11 मई: कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। 1 मई से देश भर में शुरू हुए कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन लग रही है। बॉलीवुड की कई हस्तियां भी कोरोना वैक्‍सीन लगवाते हुए अपनी फोटो शेयर की और अपने फैंस को वैक्‍सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। फरहान अख्‍तर ने भी शनिवार को (8 मई ) को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, लेकिन ये पोस्‍ट शेयर करते ही बॉलीवुड एक्‍टर ट्रोल हो गए। इस पर एक यूजर ने 'वीआईपी ढीठ बच्‍चा' बता ट्रोल किया इस ट्वीट पर फरहान ने भी करारा जवाब दिया है।

यूजर ने फरहान पर ये आरोप लगाते किया था ट्रोल

यूजर ने फरहान पर ये आरोप लगाते किया था ट्रोल

एक्‍टर पर आरोप लगाया गया कि उन्‍होंने 60 से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू किए गए वैक्‍सीनेशन सेंटर जो कि अंधेरी स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स में हैं वहां वैक्‍सीन लगवाई। यूजर ने लिखा था, 'एक और 'वीआईपी ढीठ बच्चे' फरहान अख्तर ने भी ड्राइव-इन सुविधा का प्रयोग कर‍के कोरोना वैक्‍सीन लगवाई। जबकि ये सुविधा 60 प्‍लस के लोगों के लिए रिजर्व है।

या तो फरहान 60प्‍लस हैं या शारीरिक रूप से विकलांग है यूजर

या तो फरहान 60प्‍लस हैं या शारीरिक रूप से विकलांग है यूजर

यूजर ने लिखा था या तो फरहान 60 प्‍लस हैं या शारीरिक रूप से विकलांग है। या फिर उन्‍होंनं अपने सेलिब्रेटी होने का फायदा उठाया। वहीं एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने 47 वर्षीय फिल्म निर्माता को अपनी ऑनलाइन बुकिंग का स्क्रीनशॉट साझा करने के लिए कहा। लोगों ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधा का गलत तरीके से एक्‍टर ने उपयोग किया। जबकि फरहान अख्‍तर की उम्र 47 वर्ष ही है। वहीं अब ट्रोलर्स के इस आरोप का फरहान अख्‍तर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

फरहान अख्‍तर ने दिया ये करारा जवाब

फरहान अख्‍तर ने दिया ये करारा जवाब

फरहान अख्तर ने मुंबई में एक ड्राइव-इन वैक्सीनेशन फैसिलिटी में अपनी बुकिंग का स्क्रीनशॉट साझा किया, और इन अटकलों पर विराम लगाया कि सेलिब्रिटी होने के कारण उन्हें गलत तरीके से एक्सेस मिला है। "फरहान ने 8 मई को कोविड -19 वैक्सीन के लिए अपनी पुष्टि की गई नियुक्ति का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा। अब ड्राइव 45+ के लिए है। फरहान अख्‍तर ने लिखा अपने कीमती समय को रचनात्मक काम में लगाओ।

दो घंटे इंतजार करने के बाद फरहान अख्‍तर को लगी थी वैक्‍सीन

दो घंटे इंतजार करने के बाद फरहान अख्‍तर को लगी थी वैक्‍सीन

फरहान अख्‍तर ने शनिवार को वैक्‍सीन लगवाने के बाद लिखा था कि मैंने आज 'अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ड्राइव में अपनी वैक्‍सीन की पहली डोज लगवा ली है। बीएमसी और मुंबई पुलिस को मैं सुव्यवस्थित प्रणाली के लिए धन्‍यवाद देना चाहता हूं । साथ में फरहान ने लिखा अपनी बारी का इंतजार करने वालों को प्रक्रिया में 2-3 घंटे लगते हैं। इस लिए कृपया धैर्य रखें, अगर जरूरत हो तो पानी और स्नैक साथ ले जाए और सुरक्षित रहें।

https://www.filmibeat.com/photos/shraddha-arya-12574.html?src=hi-oiबेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिखीं Shraddha Arya, देखें हॉट तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+