केरल : कोरोना काल में भी सनी लियोन को इतने पास रख रहे हैं उनके फैंस

नई दिल्ली- कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान चर्चित अभिनेत्री सनी लियोन केरल में अपने फैंस से दूर अमेरिका में रह रही हैं। लेकिन, फिर भी उनके फैंस ने उन्हें खुद से दूर नहीं होने दिया है। बता दें कि सनी लियोन कोरोना लॉकडाउन में भारत में ही फंसी हुई थीं, लेकिन पिछले महीने अपने पति और बच्चों को लेकर अमेरिका लौट गई थीं। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें अमेरिका में वो पति के साथ मस्ती के पल बिताती नजर आ रही थीं।

सनी लियोन के इतने पास हैं उनके फैंस

सनी लियोन के इतने पास हैं उनके फैंस

सनी लियोन अपने पति और बच्चों के साथ इस वक्त अमेरिका में रह रही हैं। मौजूदा हालात में उनकी जल्द भारत वापसी की भी संभावना नहीं है। जाहिर है कि उनसे ये लंबी जुदाई उनके फैंस के लिए काटना बहुत ही भारी हो रहा है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भी उनके होने का एहसास पाने के लिए केरल में उनके फैंस ने एक बहुत ही नायाब तरीका ढूंढ़ निकाला है। गौरतलब है कि केरल में सनी लियोन बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं और उनकी वहां अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है। इसी नक्शेकदम पर चलते हुए केरल में उनके चाहने वालों ने कोरोना संकट के वक्त में भी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहते हुए, उनके बेहद पास रहने का एक बहुत ही आसान और उससे भी ज्यादा सुरक्षित उपाय निकाल लिया है।

लियोन फैन-क्लब ने मास्क पर छपवाई उनकी तस्वीर

लियोन फैन-क्लब ने मास्क पर छपवाई उनकी तस्वीर

हालात की नजाकत को समझते हुए केरल में उनके फैंस ने एक खास तरह का मास्क बनवाया है, जिसपर उन्होंने अपनी चहेती स्टार की तस्वीरें छपवा ली हैं। इस तरह की मास्क का डिजाइन केरल में सक्रीय उनके एक फैन-क्लब ने किया है, जिसपर उनकी तस्वीरें छापी गई हैं। मास्क साधारण फैब्रिक का बना है और उस पर सनी लियोन की तस्वीर छपी हुई है। जाहिर है कि कोरोना वायरस के दौरान मास्क पहनना सबके लिए अनिवार्य है। ऐसे में कोरोना के दौरान अपने चाहने वालों से दूर गईं सनी लियोन अमेरिका में रहकर भी उनके पास रहने लगी हैं।

केरल में धड़ल्ले से बिक रहे हैं उनकी तस्वीर वाले मास्क

केरल में धड़ल्ले से बिक रहे हैं उनकी तस्वीर वाले मास्क

बता दें कि इससे पहले उनकी तस्वीरे पटाखों और दूसरे सामानों पर धड़ल्ले से दिखती रही हैं, लेकिन, यह संभवत: पहला मामला है कि सनी लियोन के चाहने वालों ने मास्क जैसी बीमारी से बचाने वाली जरूरी चीज पर उनकी तस्वीरें लगाकर उसे अपने चेहरे पर लगा लिया है। इस समय सनी लियोन की तस्वीर वाले मास्क सिर्फ केरल में ही खूब बिकते देखे जा रहे हैं। अभी सनी लियोन से उनके फैंस के इस कदम के बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है, लेकिन जाहिर है कि वो ये सब देखकर खुश ही होंगी। बता दें कि लियोन पिछले महीने ही अपने बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ अमेरिका गई थीं और खबरों के मुताबिक वो अगस्त से पहले नहीं लौटने वाली हैं।

अमेरिकी में 'खूबसूरत' दिन बिता रही हैं लियोन

अमेरिकी में 'खूबसूरत' दिन बिता रही हैं लियोन

हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोन ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जो कि काफी तेजी से वायरल हुई। तस्वीर में वो और उनरे पति 'सन किस्ड' लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'आज डेनियल वेबर के साथ ये बेहद खूबसूरत दिन है।' जबकि, डेनियल वेबर ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और उसके नीचे लिखा, 'क्वारंटाइन पार्ट 2 इतना बुरा भी नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+