ट्रेन में फैन नहीं चलने पर रेल मंत्रालय को किया ट्वीट, हुआ निराश
नई दिल्ली। हावड़ा-गरबा एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक शख्स ने ट्रेन के स्लीपर बोगी में फैन न चलने पर रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मदद मांगी। यात्री के ट्वीट से हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने तुरंत मामले को डीआरएम मुगलसराय से लेकर डीआरएम अहमदाबाद तक प्रेषित किया लेकिन इसके बावजूद अभी तक शख्स को निराशा हाथ लगी है। शख्स ने अपने आखिरी ट्वीट में बताया कि अभी तक उसके सीट के पास लगे फैन को सही नहीं किया गया है।

मामला हावड़ा से कोटा जाने वाली गरबा एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन से विनीत जैन नाम का एक शख्स धनबाद से कोटा तक सफर कर रहा था। विनीत ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर बताया कि उसकी बोगी, S4 में फैन काम नहीं कर रहा है। विनीत ने कहा कि उनके साथ कुछ महिलाएं और बच्चे भी सफर कर रहे हैं जो गर्मी से परेशान है। कृपया मदद करिए। विनीत के ट्वीट के बाद रेल मंत्रालय ने उनसे कुछ जरूरी जानकारी लेने के बाद मामले को डीआरम मुगलसराय को प्रेषित कर दिया।
डीआरएम मुगलसराय तक मामला पहुंचने के बाद विनीत जैन को उम्मीद जगी कि जल्द ही मामले का हल निकल जाएगा लेकिन घंटो बीतेने के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने दोबारा रेल मंत्रालय को ट्वीट कर कहा, 'अभी तक मेरी समस्या का हल नहीं हुआ है। टीसी से भी इस मामले की शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ये मेरे साथ दूसरी बार हो रहा है जब रेलवे ने मेरी समस्या दूर नहीं की।'
इस बीच डीआरएम अहमदाबाद ने विनीत जैन से कहा कि जल्द ही फैन को सही करा दिया जाएगा। मामले को संबधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। हालांकि समाचारा लिखे जाने तक विनीत जैन या रेलवे की तरफ से फैन सही हो जाने का कोई ट्वीट नहीं आया था।












Click it and Unblock the Notifications