वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर हंगामा
मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर वरुण धवन फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वरुण के फैंस की तादात लाखों-करोड़ में है । फैंस वरुण से मिलने के लिए क्रेजी हैं। कई बार अपने पसंदीदा एक्टर ने न मिल पाने पर फैंस पागलपन कर बैठते हैं। वरुण धवन के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। शुक्रवार की शाम वरुण धवन की एक फीमेल फैन ने जमकर हंगामा मचाया। उनके घर के बाहर हंगामा किया। खुद को मारने की धमकी की। वो इतने पर ही नहीं रुकी उसने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दे डाली।

वरुण धवन की फैन का हंगामा
वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फ्राईडे शाम को उनसे मिलने उनकी एक फीमेल फैन पहुंच गई। सिक्योरिटी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लड़की नाराज हो गई और उनसे वरुण के घर के सामने हंगामा खड़ा कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि फीमेल फैन ने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को जान से मारने की धमकी दे डाली।

वरुण की गर्लफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी
वरुण धवन की सिक्योरिटी टीम के मुताबिक वरुण हमेशा अपने फैंस से मिलते हैं, लेकिन फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त होने की वजह से वो अपनी फीमेल फैन से नहीं मिल सके। जब लड़की को गेट पर रोका गया तो नाराज हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। पहले तो उन्होंने धमकी दी कि वो खुद को नुकसान पहुंचाएगी, लेकिन इसपर भी जब कोई बात नहीं बनी तो उनसे वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के पास पहुंचा मामला
जब महिला नहीं मानी तो मामले की गंभाीरता को देखते हुए सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, हालांकि इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं किया गया है। गौरतलब है कि वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे बड़े एक्टर नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications