एक्ट्रेस काजल अग्रवाल से मिलने को बेताब फैन को लगी 75 लाख की चपत, आपको चौंका देगा पूरा मामला
मुंबई। भारत में बॉलीवुड के स्टार और सेलेब्रिटीज से हर कोई मिलना चहता है। हर को चाहता है कि वो मिले और कुछ नहीं तो कम से कम साथ में एक फोटो खिचवाए। यही हाल दक्षिण भारत के सितारों के साथ भी है। वहां तो कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जिनको कुछ फैंस भगवान तक दर्जा दे रखे हैं। लकिन कई बार फैंस की उनकी दिवानगी उनके लिए भारी पड़ जाती है। क्योंकि अभिनेत्री काजल अग्रवाल के एक फैन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

फेवरेट स्टार से मिलने के शख्स ने उठाया ये कदम
रामानाथापुरम शहर का एक शख्स जो कि काजल अग्रवाल का बहुत बड़ा फैन है वो अपने फेवरेट स्टार से मुलाकात करना चाहता था। इसके लिए उसने ऑनलाइन चेक किया तो एक वेबसाइट उसको मिली जो काजल अग्रवाल से मिलाने का दावा कर रही थी। इसके बाद शख्स ने काजल अग्रवाल से मिलने के लिए वेबसाइट पर दी गई सूचना के आधार पर उसने मिलवाने वाले शख्स ने संपर्क किया। इसके लिए उसको 50 हजार रुपए और पर्सनल डिटेल्स की मांग की गई।

कई बार लिए 50-50 हजार रुपए
शख्स अच्छे परिवार से था तो उसने 50 हजार देने में देरी नहीं की। लेकिन वेबसाइट के इस गैंग ने ऐसे ही कई बार पैसे लिए। लेकिन कुछ महीने बाद शख्स को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है। इधर शख्स से वेबसाइट वाले लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। जब शश्क ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो पर्सनल डाटा को लेकर धमकी देने लगे। कुछ तस्वीरों को वायरल करने की भी बात कही। इसके बाद शख्स ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की।

फिल्म प्रोड्यूसर ही निकला आरोपी
पुलिस जब जांच में जुटी तो पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर है। पुलिस ने सबसे पहले जब शख्स से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो काजल से मुलाकात के लिए इस गैंग को 75 लाख रुपए दे चुका है। इसके बाद पुलिस ने पता किया तो मालूम हुआ की जिस वेबसाइट ने काजल से मिलाने का दावा किया वो 37 साल के सरवनकुमार उर्फ गोपालकृष्णन का है। पुलिस ने छापेमारी शुरू की और पिछले सप्ताह चेन्नई के अशोक नगर इलाके में एक लॉज से सरवनकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 9 लाख रुपए कैश भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: काजी ने अस्पताल में पढ़ा प्रेमी युगल का निकाह, घायल दूल्हा बोला कबूल है
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications