दिलीप कुमार की सेहत पर सायरा बानो का ट्वीट, बोलीं- 'मेरे कोहिनूर के लिए दुआ करें'

दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें आती रहती हैं। उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस सायरा बानो ने ट्विटर के जरिये अपने साहब की सेहत का अपडेट दिया है। सायरा बानो ने फैंस से अपने कोहिनूर के लिए दुआ मांगने को कहा है।

Dilip Kumar, Saira Banu

मुंबई। दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें आती रहती हैं। उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस सायरा बानो ने ट्विटर के जरिये अपने साहब की सेहत का अपडेट दिया है। सायरा बानो ने फैंस से अपने कोहिनूर के लिए दुआ मांगने को कहा है। उन्होंने लिखा, 'दिलीप साहब की सेहत एकदम ठीक है। वो घर पर आराम कर रहे हैं। आप सभी मेरे कोहिनूर की अच्छी सेहत और खुशियों के लिए दुआ करें।'

ठीक है दिलीप साहब की तबीयत

ठीक है दिलीप साहब की तबीयत

बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' कहे जाने वाले दिलीप कुमार इन दिनों अपनी सेहत के कारण घर में कैद हो गए हैं। उनकी सेहत उन्हें कहीं आने-जाने की इजाजत नहीं देती और इस कारण सायरा बानो को अकेले ही दुनियादारी निभानी पड़ रही है। अपने साहब के बिना कहीं आना जाना सायरा को काफी खल रहा है। उन्होंने हाल ही में ट्वीट के जरिये दिलीप साहब की सेहत की जानकारी देते हुए फैंस से अपना दर्द भी बयां किया।

'साहब बिना बहुत अकेला लगा'

'साहब बिना बहुत अकेला लगा'

सायरा बानो ने ट्विटर पर लिखा, 'साहब की तबीयत ठीक है। वो घर पर आराम कर रहे हैं। वो आप सभी का प्यार पाकर बेहद खुश हैं। जैसा की आप सभी को पता है, साहब और मैं हमेशा अपने लाखों फैंस से मिलना पसंद करते हैं, जैसा कि हम 52 सालों से करते आ रहे हैं। 29 जून एक ऐसा दिन था जब मैंने कोई ईवेंट अपने कोहिनूर के बिना अटेंड किया। मैं आसिफ फारुकी की बेटी निदा के निकाह में गई थी। मुझे साहब के बिना बहुत अकेला लगा।'

'मेरे कोहिनूर के लिए दुआ करें'

'मेरे कोहिनूर के लिए दुआ करें'

सायरा बानो ने आगे फैंस से अपने कोहिनूर की अच्छी सेहत की दुआ मांगने को कहा। 'अल्लाह आप सभी पर दुआएं बक्शे। प्लीज मेरे कोहिनूर के लिए दुआ करें, उनकी अच्छी सेहत और खुशियों के लिए दुआ करें।' सायरा बानो ने अपनी एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की। पिछले कुछ समय से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। पिछले ही साल तबीयत खराब होने पर उन्हें एक हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

95 की उम्र में ऐसे दिखते हैं दिलीप साहब

95 की उम्र में ऐसे दिखते हैं दिलीप साहब

दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में दिखाई दिए थे। 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर में जन्में दिलीप कुमार को उनका पहला ब्रेक 20 साल की उम्र में ही मिल गया था। उन्होंने 1944 में आई फिल्म 'ज्वार भाटा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दिलीप कुमार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में गिना जाता है।

कई बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया

कई बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया

'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'क्रांति, 'नया दौर', 'दीदार', 'गंगा जमुना' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके दिलीप साहब को फिल्मों का सर्वोच्च सम्मान भी मिल चुका है। 1994 में उन्हें 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। साल 1998 में पाकिस्तान ने उन्हें अपने सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' से नवाजा। साल 2015 में भारत सरकार ने दिलीप कुमार को दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' दिया।

Dilip Kumar, Saira Banu

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू बोलीं, 'मुसलमानों को निशाना बनते देख होता है दुख'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+