सिंगर Aditya Narayan ने किया शादी करने का फैसला, साल के अंत में इस एक्ट्रेस के साथ लेंगे सात फेरे
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने शादी करने का फैसला कर लिया है। वह इस साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 9 (Khatron ke Khiladi 9) के फाइनलिस्ट और प्लेबैक सिंगर आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले है। आदित्य और श्वेता की मुलाकात दस साल पहले शापित फिल्म के सेट पर हुई थी और तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी भी खबर आई थी कि आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ के साथ शादी करेंगे। उस समय दोनों इंडियन आयडल शो की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि बाद में ये महज अफवाह निकली और कहा गया कि ऐसा शो के प्रमोशन के लिए किया गया था।
Recommended Video

उदित नारायण के बेटे हैं आदित्य
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने भी रोहनप्रीत के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। अब नेहा और आदित्य दोनों को ही अपना प्यार मिल गया है और दोनों ही जिदंगी की नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। आपको बता दें आदित्य नारायण दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। आदित्य ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह अब शादी करने के लिए तैयार हैं और साल के अंत तक विवाह कर लेंगे। ईटाइम्स से बातचीत में आदित्य ने कहा है, 'मैं श्वेता से 'शापित' के सेट पर मिला था। धीरे धीरे मुझे उनसे प्यार का अहसास हुआ।'

'दस सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे'
आदित्य आगे कहते हैं, 'मैंने उन्हें बताया भी लेकिन वह बस दोस्ती तक ही बात सीमित रखना चाहती थीं क्योंकि उस समय हमारी उम्र काफी कम थी और करियर पर फोकस करना जरूरी था। हर रिश्ते की तरह ही इन दस सालों में हमने भी काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। शादी अब हमारे लिए केवल एक औपचारिकता है, उम्मीद है कि ये भी नवंबर और दिसंबर तक हो जाएगी। मेरे माता-पिता श्वेता को जानते हैं और बहुत पसंद भी करते हैं। मैं काफी खुश हूं कि मैंने उनमें (श्वेता) अपने सोलमेट को पा लिया है।'

'हम दोनों ने एक दूसरे को जानने के लिए समय लिया'
आदित्य ने कहा, 'मुझे याद है कि कुछ साल पहले कैसे लोगों ने ये मान लिया था कि मेरे और श्वेता के बीच सड़क पर विवाद हुआ था और हमारा ब्रेकअप हो गया। उसके बाद मेरे लिए श्वेता के साथ बाहर जाना भी मुश्किल हो गया था। मैंने ये स्वीकार किया है कि रिलेशनशिप में परेशानी हो सकती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि रास्ता खत्म हो गया है। आजकल शादी आसानी से टूट जाती हैं, इसलिए हम दोनों ने एक दूसरे को जानने के लिए समय लिया। अब एक दशक बाद मझे लगता है कि यह शादी करने का सही समय है।'
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications