जानीमानी मलयालम लेखिका अशिता का देर रात निधन
नई दिल्ली। मलयालम लेखिका और कवियित्री अशिता का 63 वर्ष की आयु में थ्रिसूर में निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। अशिता को वर्ष 1986 मे सम्मानित इडासेरी अवार्ड और 1994 में ललितांबिका अंतर्जनम अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनके पति केवी रमनकुट्टी और एक बेटी उमा प्रसीदा हैं। पिछले काफी समय से अशिता कैंसर से लड़ रही थीं, लेकिन देर रात उनका एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस 12.55 बजे ली।

अशिता का जन्म 5 अप्रैल 1956 को केरल के थ्रिसूर में में हुआ था। उन्होंने दिल्ली और बॉबे से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने पीजी की पढ़ाई इर्नाकुलम के महाराजा कॉलेज से की थी, यहां उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर से एमए किया था। अशिता की तकरीबन 20 किताबें पब्लिश हुई थी, जिसमे कविता, अनुवाद, बाल साहित्य शामिल है। उनकी विख्यात किताबों में विस्मय चिहंगल अपूर्णा वीरमंगल, अशिथयुडे कथकल, माझामेंगलम आदि हैं।












Click it and Unblock the Notifications