Video: चीन में पीएम मोदी के लिए बजाया बॉलीवुड का यह मशहूर गाना
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर हैं, इस दौरान पीएम मोदी की राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वन टू वन मुलाकात हुई। दोनों ही नेताओं के बीच इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बात हुई और दोनों ने एक दूसरे की संस्कृति के बीच समानताओं पर भी चर्चा की। लेकिन इस मुलाकात के दौरान चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने भी पीएम मोदी के लिए एक खास पेशकश तैयार की थी। दरअसल जब पीएम मोदी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ थे तो उन्हें बॉलीवुड का एक गाना सुनाया गया, जिसे सुनकर वह ताली बजाने लगे।

पीएम मोदी के स्वागत में चीन के वुहान शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां बॉलीवुड का मशहूर गाना तू-तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा, को बजाया गया। इस गाने की पेशकश इंस्ट्रूमेंट के जरिए पेश की गई। आपको बता दें कि यह गाना 1982 में हिट फिल्म ये वादा रहा का है। इस दौरान गाने को सुनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तालियां बजाई। आपको बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद पहली बार पीएम मोदी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात कर रहे हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम जिनपिंग से कहा, 'दोनों देशों की सभ्यताओं का विकास नदियों के आसपास हुआ है। इस देश में कई नदियां हैं। अगर हम भारत में मोहन जोदाड़ों और हड़प्पा संस्कृति के बारे में बात करें तो पूरा विकास ही उस पर आधारित था।' यह भांपते हुए कि पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार वुहान आए हैं, जिनपिंग ने कहा, 'हमें मालूम हैं कि आप पश्चिमी और पूर्वी चीन में रूचि रखते हैं।वुहान सेंट्रल चीन में स्थित है और इसलिए ही हम यहां पर मुलाकात कर रहे हैं।'
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi & Chinese President XI Jinping enjoy an instrumental rendition of 1982 Bollywood song Tu, tu hai wahi dil ne jise apna kaha, at an event in Chinas Wuhan. (27.04.2018) pic.twitter.com/KjGRcHbl38
— ANI (@ANI) April 28, 2018












Click it and Unblock the Notifications