आधी रात को होटल में 'भूत' ने की परिवार की पिटाई, पुलिस ने देखा CCTV फुटेज

पिता-पुत्र ने सभी को बताया कि उन पर भूत ने हमला किया है। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर जी श्यामसुंदर ने कहा, 'हमने तीन अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा था।'

हैदराबाद। मुंबई के एक परिवार ने हैदराबाद में चारमीनार के पास आधीरात को एक लॉज में भूत के हमले की शिकायत पुलिस से की। सैयद मुश्ताक (60) और उनके बेटे हबीब ने दावा किया कि शनिवार को शहर के कोजी लॉज नाम के लॉज में बिना सिर वाले शख्स ने उन पर हमला किया। घटना की जानकारी मिली तो पुलिस भी दंग रह गई और मामले की तहकीकात शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।

आधी रात को होटल में 'भूत' ने की परिवार की पिटाई, पुलिस ने देखा CCTV फुटेज

रात में करीब डेढ़ बजे मचा शोर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कई बार देखा लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई। पुलिस ने लॉज की तलाशी भी ली लेकिन कुछ नही मिला। पिता-पुत्र ने दावा किया कि भूत ने छड़ी से उनती पिटाई की और दीवार से सिर लड़ाने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने उसे धक्का दे दिया। पुलिस को दोनों के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि मुंबई से 8 लोगों का परिवार लॉज के तीन कमरों में ठहरा था। शनिवार रात करीब 1:20 बजे मुश्ताक और हबीब अपने कमरों से चिल्लाते हुए बाहर निकले। दूसरे कमरों में सो रहे बाकी लोग भी हड़बड़ाहट में बाहर निकल आए। READ ALSO: प्रधानमंत्री की रैली में मिले 'मोदी चरखा' 4 दिन भी नहीं टिके

सीसीटीवी में पुलिस को क्या दिखा?
पिता-पुत्र ने सभी को बताया कि उन पर भूत ने हमला किया है। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर जी श्यामसुंदर ने कहा, 'हमने तीन अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा था। उन्होंने पूरी बिल्डिंग की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला।' सीसीटीवी फुटेज में कोई भी कमरे के दरवाजे अंदर जाते नहीं दिखा। जांच में यह भी पुख्ता हुआ कि खिड़की के रास्ते भी कोई अंदर नहीं जा सकता। अंत में परिवार के लोग बिना पुलिस को बताए ही दूसरे लॉज में चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+