झगड़ा सुलझाने थाने पहुंचे पति-पत्नी, घरवालों में हुई लड़ाई तो चल गई तलावरें और चाकू
पुलिस स्टेशन में शादीशुदा जोड़े का झगड़ा सुलझाने पहुंचा परिवार आपस में ही लड़ बैठा। पति-पत्नी के अलावा दोनों की परिवार से कई रिश्तेदार थाने गए थे, जहां दोनों में बहस होने के कारण लड़ाई हो गई और परिवारों ने एक-दूसरे पर तलवार-चाकू चला दिए।
मुंबई। पुलिस स्टेशन में शादीशुदा जोड़े का झगड़ा सुलझाने पहुंचा परिवार आपस में ही लड़ बैठा। पति-पत्नी के अलावा दोनों की परिवार से कई रिश्तेदार थाने गए थे, जहां दोनों में बहस होने के कारण लड़ाई हो गई और परिवारों ने एक-दूसरे पर तलवार-चाकू चला दिए। इस झगड़े में 6 पुलिसवाले भी घायल हो गए हैं, जिसमें से 4 महिला कांस्टेबल हैं। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

मुंबई के उल्हासनगर में एक पुलिस स्टेशन जंग का मैदान बन गया। 26 वर्षीय विकास शिरसत थाने अपनी 24 वर्षीय पत्नी नेहा मुरताड़कर से झगला सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन दोंनों के परिवारवालों ने एक-दूसरे पर तलवारें और चाकू चला दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वी डोलास ने बताया कि विकास ने नेहा से लव-मैरिज की थी। दोनों की शादी को एक साल हो गया था, लेकिन रोजाना किसी न किसी बात पर उनकी लड़ाई होती।
पिछले कुछ महीनों से नेहा बदलापुर में अपने मायके में रह रही थी। विकास ने कई बार उसे कॉल भी किया लेकिन नेहा ने कभी फोन का जवाब नहीं दिया। इसके बाद विकास ने अपनी शादी बचाने के लिए महिला कल्याण केंद्र गया, जहां उसे और उसकी पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के वक्त विकास और नेहा के साथ उनके रिश्तेदार भी आए। दोनों से जब सवाल-जवाब किया जा रहा था तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों ने झगड़ा शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कई रिश्तेदार तो अपने घर जाकर तलवारें और चाकू ले आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्हें धक्का देकर हटा दिया गया। इस लड़ाई में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की चली और कपड़े तक फाड़ दिए गए। बीट मार्शल पुलिस और सेंट्रल पुलिस स्टेशन से स्टाफ ने आकर मामले को संभाला। इस झगड़े में पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम 21 वर्षीय सचिन मुरताड़कर, 24 वर्षीय योगेश मुरताड़कर, 24 वर्षीय समीर चांग्ले, राहुल मुरताड़कर, 36 वर्षीय महेश कड़पे, 26 वर्षीय विकास शिरसत, 24 वर्षीय आकाश शिरसत, 36 वर्षीय बांदू शिरसत और 28 वर्षीय अमोल शिरसत है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की बात सुन इस कांग्रेस कार्यकर्ता ने खोली पकौड़े की दुकान, चल पड़ा 'बिजनेस'
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications