Fake Job Alert: कैसे पहचानें फर्जी नौकरी का ऑफर, अब नहीं खाएंगे धोखा

Fake Job Alert: घर बैठे डेटा एंट्री का कीजिए काम और हर महीने 45000 रुपए कमाइए, इस तरह के मैसेज आपको फोन पर अक्सर आते होंगे। इस तरह के मैसेज व्हाट्सएप पर अक्सर लोगों को आते रहते हैं।

कुछ मामलों में तो मैसेज भेजने वाले ये तक दावा करते हैं कि वह कंपनी के प्रतिनिधि हैं, ये लोग आपको इंटरनेशनल नंबर से मैसेज भेजते हैं ताकि आपको यह ऑफर सही और रोमांचक लगे। कई बार बहुत ही आसान से काम के लिए आपको डॉलर में भुगतान का दावा किया जाता है।

fake job alert

लेकिन जैसे ही पैसे भेजने के लिए आप अपने बैंक अकाउंट की जानकारी इन मैसेज भेजने वालों को देते हैं ये लोग आपके बैंक खाते से मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। इसके बाद आपको एहसास होता है कि आपके साथ धोखा हुआ औ और साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नौकरी के नाम पर 30 हजार से अधिक लोगों के साथ 200 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हो चुका है। मौजूदा दौर में जब डिजिटल पेमेंट इतना लोकप्रिय हो गया है कि नौकरी की तलाश करना और इसके लिए आवेदन करना कापी आसान होता है। ऐसे में जब भी आप नौकरी के लिए आवेदन करें तो फर्जीवाड़े से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय को अपना सकते हैं। कैसे पहचाने फर्जी नौकरी का ऑफर

बिना आवेदन आए ऑफर
जब किसी ऐसी कंपनी से आपको ऑफर आए जहां आपने आवेदन नहीं किया था तो यह अपने आपमें आपके लिए अलर्ट अलॉर्म है। ये लोग आपका इंटरव्यू लिए बगैर, आपसे बात किए बगैर आपको बड़ा पद ऑफर करते हैं। ऐसे में आपको तुरंत ऑफर भेजने वाले की पड़ताल करनी चाहिए।

ऑफर में ग्रामर की गलती, टाइपो एरर
जब भी कोई फर्जी कंपनी की ओर से आपको नौकरी का आवेदन आएगा उसमे अक्सर ग्रामर की गलती होगी, टाइपो एरर होंगे। स्पेलिंग में गलती होगी।

ऑनलाइन नहीं मिलेगी कंपनी, गलत यूआरएल
अक्सर इस तरह की कंपनियां आपको ऑनलाइन ढूंढने पर नहीं मिलेंगा और ना ही इसका सही यूआरएल आपको ऑपर लेटर में देखने को मिलेगा।

कोई भी कर सकता है आवेदन, अनुभव की जरूरत नहीं
इस तरह के जॉब ऑफर में अक्सर यह लिखा होता है कि इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है, इसके लिए किसी खास शैक्षिक योग्यता या अनुभव की जरूरत नहीं होगी।

आवेदन के लिए पैसों की मांग
इस तरह के जॉब ऑफर में आपसे कुछ पैसे मांगे जाते हैं, यह पैसा रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर मांगा जाता है। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए इसमे कुछ गड़बड़ है। लिहाजा आपको इस तरह से मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए।

व्यक्तिगत जानकारी की मांग
इस तरह के फर्जी नौकरी का ऑफर भेजने वाले आपसे व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं। ये आपसे बैंक की जानकारी, पैन कार्ड, आधार आदि की जानकारी मांगते हैं, लिहाजा इसे कभी भी किसी के साथ साझा ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+