मूल मुद्दों पर फेल होते हैं, तो PM मोदी अनुच्छेद 370 की बात करते हैं: महबूबा मुफ्ती
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को बिहार की एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर हमला किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का उल्लेख किया था, जिस पर टिप्पणी करते हुए महबूबा ने कहा कि बिहार में वोट बैंक के लिए उन्होंने अनुच्छेद 370 का उल्लेख किया, क्योंकि वो वास्तविक मुद्दों को छूना नहीं चाहते हैं।
Recommended Video

चमड़े की गेंद की तरह सख्त मिला कोरोना मरीज का फेफड़ा, ऑटोप्सी में हुआ खुलासा
बकौल महबूबा मुफ्ती, आज बिहार में वोट बैंक के लिए पीएम को अनुच्छेद 370 का सहारा लेना पड़ा, क्योंकि असली मुद्दों को वो छूना भी नहीं चाहते। जब वो असली मुद्दों पर विफल होते हैं, तो वो कश्मीर और अनुच्छेद 370 को खत्म करते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण का उल्लेख करते हुए आगे कहा, "डाकू को अंततः वही लौटाना है जो वह लूटता है। मैं अपने लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि वही होगा। उनके पास वोट मांगने के लिए और दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। वो कहते हैं कि आप जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकते हैं, हमने 'अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, यह सरकार राष्ट्र के मुद्दों को हल करने में विफल रही है, आज पीएम मोदी को वोट के लिए धारा 370 की बात करेंगे, वो मुफ्त में टीके देंगे।

उन्होंने कहा कि यह एक फैक्ट है चीन ने हमारी 1000 वर्ग किमी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। मुझे लगता है हम किसी तरह लगभग 40 किमी जमीन वापस पाने में कामयाब रहें। चीन भी अनुच्छेदी 370 की बात करता है, जो मामले को विवादित मानते हुए पूछता है कि जम्म-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश क्यों बनाया गया। महबूबा कहती हैं कि अनुच्छेद 370 हटाने से पूर्व जम्मू-कश्मीर कभी भी ऐसा अंतर्राष्ट्रीयकरण नहीं हो सका था।












Click it and Unblock the Notifications