'मैं बाबरी विध्वंस का हिस्सा रह चुका हूं, अब तो लाउडस्पीकर हटाने से डरते हैं लोग': फडणवीस
नई दिल्ली, 1 मई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में लाउस्पीकर विवाद (loudspeaker row) को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने अब मस्जिदों में लाउस्पीकर बैन न करने पर इसे बाबरी विध्वंस से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने बाबरी को सिर्फ एक ढ़ांचा माना है। वह कोई मस्जिद नहीं थी। वहां मंदिर निर्माण के लिए उस ढांचे को सिर्फ हटाया गया था। लेकिन इस ढांचे को बाबरी विध्वंस मानने वाले लोगों के अब मस्जिदों से लाउस्पीकर हटाने पर डर लग रहा है।

एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने महाविकास महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर तंज कसा। फडणवीस ने कहा कि जो लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने से डरते हैं वो अब कह रहे हैं कि बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। मैं तो बाबरी मस्जिद के विध्वंस का हिस्सा था। लेकिन अब तो लोगों को मस्जिदों से लाउस्पीकर हटाने में डर लग रहा।
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि बाबरी सिर्फ एक ढांचा था इसे मैं मस्जिद नहीं मान सकता। फडणनवीस ने आगे कहा कि जो लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने से डरने वो यह कह रहे हैं कि उन्होंने बाबरी मस्जिद को गिराया था।
सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम फडणवीस ने कहा कि आपके सहयोगियों द्वारा भ्रष्टाचार के कारण, महाराष्ट्र को बदनाम किया जा रहा है। आपको शर्म आनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने ये बातें एक रैली में मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर शिवसेना पर निशाना साधते हुए कही।












Click it and Unblock the Notifications