फेसबुक पर लाइव आया आसाराम, कहा- जितनी बड़ी सजा मिली है, उतने बड़े रास्ते भी बन जाते हैं
Recommended Video

जोधपुर। नाबालिग से रेप का दोषी स्वघोषित ईश्वर आसाराम सजा सुनने के दो दिन बाद ही फेसबुक पर लाइव आया। मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक आसाराम के फेसबुक पेज Asaram Bapuji पर एक पोस्ट लिखी गई। पोस्ट में कहा गया था कि - 'विशेष सूचना, 27 अप्रैल 2018, जोधपुर जेल से पूज्य बापू जी का 6.30 pm बजे ऑडियो लाइव आने की संभावना है।' मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आसाराम का ऑडियो लाइव तय समय पर हुआ था, इस दौरान उसने कहा था कि ये मामला ही पूरी साजिश है। पहले शिल्पी बेटी, फिर बेटे शरद को निकलवाएंगे फिर हम तुम्हारे बीच आ जाएंगे।

1 घंटे तक ऑडियो वीडियो चलता रहा
फेसबुक पेज पर करीब 1 घंटे तक आसाराम का वीडियो और ऑडियो चलता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रात 8 बजे के करीब वीडियो सोशल मीडिया से हटाया गया। हालांकि इस संबंध में जो सूचना वाली फेसबुक पोस्ट थी ,वो देर रात तक बरकरार रही। जब इस मामले में डीआईजी जेल विक्रम सिंह कर्णावत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आसाराम ने किसी STD नंबर पर बात की थी, हो सकता है कि उसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर चला दिया गया हो।

लेकिन आज मौका मिला है ....
ऑडियो में आसाराम ने कहा है कि - 'पहले शरद और शिल्पी को निकलवाएंगे। बाद में हम आ जाएंगे तुम्हारे बीच। जितनी बड़ी सजा मिली है, उतने बड़े रास्ते भी बन जाते हैं, मैंने तो ठान लिया है, पहले शिल्पी बेटी को निकालूंगा, फिर शरद बेटे को, ऊपर एक से एक कोर्ट है, कहीं गलती होती है तो दूसरी कोर्ट सुधार लेती है.. समझ गए ना...? मैं ये खबर सबको उसी दिन, ये खबर सबको बताना चाह रहा था लेकिन आज मौका मिला है .. जो लोग इधर उधर की बातें करते हैं, उन्हें भी सुना दो। इस दौरान आसाराम के बाद जेल में बंद शरद की आवाज आती है, मैं जोधपुर में ठीक हूं, चिंता नहीं करें।'

आजीवन उम्र कैद की सजा
जोधपुर कोर्ट ने साल 2013 के नाबालिग से बलात्कार मामले में आसाराम को दोषी ठहराया है। वहीं मामले में प्रकाश और शिवा को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया गया है। 4 साल से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद आसाराम को आजीवन उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications