Facebook की मदद से मिली 5 महीने पहले गायब हुई Ex. CM की कीमती घोड़ी
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ कीमती घोड़ी फार्म से गायब हो गई थी। 10 लाख की कीमत वाली इस घोड़ी को हर जगह तलाशा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। हरचरण सिंह के परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अचानक 5 महीने बाद उनके पोते को ये घोड़ी फेसबुक पर दिख गई। फिर क्या था पूर्व मुख्यमंत्री के पोते ने हॉर्स फार्म के संचालक से बात की और अपनी घोड़ी वापस ले आएं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण कौर बराड़ घोड़ी को अपने हॉर्स फार्म में लेकर गई। उसे फार्म के दूसरे घोड़ों के साथ थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दिया गया। बाकी घोड़े तो लौट आए, लेकिन वो घोड़ी नहीं लौटी। इसके बाद घोड़ी की तलाश की गई। आसपास के इलाकों में भी तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। 5 महीनों के बाद घोड़ी की तस्वीर चंडीगढ़ के पास स्थित एक हॉर्स राइडिंग स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर शेयर की।
पूर्व सीएम के पोते तेगवीर सिंह बराड़ को फेसबुक अपनी महंगी नस्ल की घोड़ी दिख गई। उन्होंने फौरन स्कूल के संचालक सेबात की, जिसके बाद उन्होंने बिना किसी विवाद से घोड़ी लौटा दी। हालांकि किसी को ये बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर घोड़ी पंजाब के मुक्तसर साहिब से 235 किलोमीटर दूर खरड़ में कैसे पहुंच गई? पूर्व सीएम के परिवार ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। 10 लाख की कीमत वाली अपनी घोड़ी के मिलने से वो बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications