Call से लेकर SMS तक, जानिए आपकी क्या क्या डिटेल है Facebook के पास!
नई दिल्ली। फेसबुक ने रविवार (25 मार्च) को कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले में ब्रिटिश अखबारों में एक फुल पेज माफीनामा छपवाया था। लेकिन, दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक की मुश्किलें फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब लंदन आधारित एक ऑनलाइन वेबसाइट ने दावा किया है कि फेसबुक के पास आपके कॉल डिटेल्स से लेकर टेक्स्ट मैसेज से जुड़े सारे डेटा मौजूद है। यानि, एंड्रॉयड डिवाइस यूज से फेसबुक यूज करने वालों की कॉल और टेक्स्ट मैसेज की डिटेल्स फेसबुक के पास है।

कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल से भी ज्यादा भयानक रिपोर्ट
लंदन की आर्स टेक्निका (Ars Technica) वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के पास अपने यूजर्स का कॉन्टेक्ट नाम, फोन नंबर, कॉल ड्यूरेशन और टेक्स्ट मैसेज से संबंधित डेटा कई सालों से पड़े हैं। यह रिपोर्ट कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल से भी ज्यादा भयानाक और चौंकाने वाली दिखती है, जो फेसबुक पर अब कई सवाल खड़े कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आपके मोबाइल एप के जरिए यह सारे कॉल डिटेल्स फेसबुक कलेक्ट करने में लगा है।

Facebook की सफाई...
इस रिपोर्ट के बाद फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि फेसबुक ने अपने डेटा (कॉन्टेक्ट नंबर) किसी को भी नहीं बेचे हैं और ना ही यूजर्स के दोस्त या किसी एप के साथ शेयर किया है। फेसबुक प्रवक्ता ने कहा कि इन डेटा का यूज सिर्फ फेसबुक पर लोगों को अनुभव को बढ़ाने के लिए किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि यूजर्स से जुड़ीं सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिन्हें किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं किया गया है। हालांकि, फेसबुक ने स्पष्ट किया है कि वे यूजर्स के किसी भी प्रकार के कॉल या टेक्स्ट मैसेज को ट्रैक नहीं कर रहे हैं।
फिर यह क्या है?
फेसबुक भले ही यूजर्स के सीक्रेट्स लीक नहीं करने का दावा कर रहा है, लेकिन पिछले सप्ताह वेलिंग्टन के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर्स ने फेसबुक द्वारा ट्रैक किए अपने कॉल डिटेल्स की पूरी लिस्ट ट्विटर पर डालकर हड़कंप मचा दिया था। डायलान मैकके ने कहा कि फेसबुक से उसने सारी कॉल डिटेल्स निकाली है। सभी यूजर्स अपने डेटा को फेसबुक के सेटिंग ऑप्शन में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद आप अपने डिटेल्स को अपने ईमेल में जाकर रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: डेटा लीक मामला में फेसबुक ने फुलपेज विज्ञापन देकर मांगी माफी












Click it and Unblock the Notifications