फेसबुक ने बंद किए 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट, ऐसे की गई पहचान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने इस साल करीब 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद किए हैं। इस साल के शुरुआत के तीन महीनों में फेसबुक ने इन फेक अकाउंट पर कार्रवाई की है। फेसबुक ने अकाउंट से परोसे जा रहे कंटेंट के आधार पर पहचान कर ये अकाउंट बंद किए हैं। सोशल मीडिया साइट के मुताबिक, ये फेसबुक अकाउंट हिंसा, आतंकवाद और धार्मिक घृणा और नफरत फैलाने वाले कंटेंट को प्रसारित कर रहे थे।

करीब 84 करोड़ पोस्ट हटाई गई

करीब 84 करोड़ पोस्ट हटाई गई

फेसबुक की ओर से कहा गया है कि उन अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है जो 'सामुदायिक मानकों' के खिलाफ हैं। कंपनी ने कहा कि हर दिन लाखों फर्जी अकाउंट बन रहे हैं इनको रोकने के लिए उसने यह कदम उठाया हैं। इसके अलावा इस अवधि में 83.7 करोड़ पोस्ट को हटाया गया। फेसबुक ने इस साल की पहली तिमाही में हिंसक चित्र, आतंकवादी दुष्प्रचार अथवा घृणा फैलाने वाली करीब तीन करोड़ पोस्ट पर चेतावनी जारी की।

अभी भी तीन से चार फीसदी अकाउंट फेक

अभी भी तीन से चार फीसदी अकाउंट फेक

कंपनी ने करोड़ों फेक अकाउंट बंद करने के साथ ही 200 एप पर भी रोक लगाई है। फेसबुक ने फर्जी अकाउंट पर बड़ा कदाम उठाया है , इसके बावजूद अभी भी साइट पर सक्रिय तीन से चार फीसदी अकाउंट फेक हैं। कैंब्रिज एनालिटिका का मामला सामने आने के बाद से ही फेसबुक पर अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा पारदर्शी बनाने का दवाब है। इस कार्रवाई को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

फेक अकाउंट पर लगाम की कोशिश

फेक अकाउंट पर लगाम की कोशिश

कंपनी ने बताया कि फेसबुक ने दुष्प्रचार और नफरत से संबंधित एक करोड़ नब्बे लाख पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसी पोस्टों में 73 फीसदी की वृद्धि हुई. फेसबुक की वैश्चिक योजना प्रबंधन की प्रमुख मोनिका बिकेट ने बताया कि कंपनी ने तीन हजार और कर्मचारियों को भर्ती करने की अपनी प्रतिबद्धता को उसने पूरा किया है. इसके चलते इस वर्ष के शुरू में मानकों को लागू करने के लिए विशेष तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 7500 हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+