अब फेसबुक पर मोदी और केजरीवाल से करिए लाइव चैट

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने एक फीचर लॉन्च किया है, 'फेसबुक टॉक्स लाइव'। इस फीचर के तहत फेसबुक मशहूर हस्तियों के साथ लाइव चैट आयोजित करता है, जिसमें आप भी अपने सवाल रख पाएंगे। इन फीचर के तहत भारत नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, लालू यादव और ममता बनर्जी से लाइव चैट के जरिये इसकी शुरुआत हो रही है।
फेसबुक के इस नए फीचर के जरिए एक समय में एक नेता से लाइव चैट के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस नए फीचर के जरिए आप अपने नेताओं से उनके एजेंडे, प्रशासन और प्राथमिकताओं के बारे में सवाल पूछ सकेंगे। अपने इस नए फीचर के लिए फेसबुक ने प्रेस रिलीज जारी किया है। 'फेसबुकटॉक्स लाइव के इस सीजन में लोग नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव से उनकी गवर्नेंस संबंधी नीतियों, प्राथमिकताओं और एजेंडे पर सवाल कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications