देश के 6 राज्यों पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, राजस्थान-उत्तराखंड में Red Alert
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 18 और 19 अगस्त को राजस्थान , उत्तराखंड , गुजरात , महाराष्ट्र , गोवा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, आपको बता दें कि उत्तराखंड और गुजरात में पहले से ही रेड अलर्ट जारी है, तो वहीं ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन राजस्थान में हो सकती है भारी बारिश
मालूम हो कि राजस्थान पहले से ही मौसम की मार झेल रहा है, बीते शुक्रवार को तो यहां भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए तो कहीं भारी बारिश की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी, आपको बता दें कि पूरे 39 साल के बाद जयपुर में महज 10 घंटे में 7.24 इंच बारिश हुई, जिससे पूरा शहर दरिया बन गया था, राज्य में बारिश का सिलसिला यूं ही चालू है और अगले दो दिनों के अलर्ट के बाद लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
तो वहीं बाढ़ की मार सह रहे असम में एक बार फिर से बारिश आफत बन सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 तारीख को मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश संभव है।

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में भी बरसेंगे मेघ
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, बिजनौर, चांदपुर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, तो वहीं यूपी के आगरा, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, खतोली, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, बिजनौर, चांदपुर में अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने का अनुमान है।
महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
तो वहीं हरियाणा, पंजाब, फरीदाबाद , गाजियाबाद , बिजनौर, अमरोहा, शामली, चांदपुर, मुरादाबाद, आगरा, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, पानीपत और करनाल में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल में पहले से ही यलो अलर्ट जारी है। तो वहीं मुंबई में एक बार फिर से बारिश आफत बन सकती है। जबकि महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग हाई अलर्ट पर
तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications