पति-पत्नी और वो के चक्कर मे दिया था पटना साहिब स्टेशन उड़ाने की धमकी
पटना (मुकुन्द सिहं)। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी का सहारा लेकर रेल आईजी अमित कुमार के मोबाइल पर मैसेज कर दी पटना साहेब स्टेशन उड़ाने कि धमकी। पटना रेल पुलिस ने पटना साहिब स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी पूनम देवी और विजय कुमार गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है।

रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज 48 घंटे के अंदर ही इसका खुलासा कर लिया। रेल पुलिस ने तकनीकी इस्तेमाल के सहारे दो आरोपियों को पटना से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले कि जानकारी देते हुए रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा ने कहा कि पूनम देवी का संबंध पिछले एक साल से अपने पति से नहीं है जिसके कारण प्रेमी का सहारा लेकर ये मैसेज किया गया ताकि पति रास्ते से हट जाए। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने पुलिस के सामने कहा कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। वहीं पुलिस मामले में तीसरे आरोपी और महिला के पति की तालाशी को छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications