रंगदारी मांगने के आरोपी AAP विधायक गुलाब सिंह ने सूरत में किया सरेंडर

सूरत। आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने सूरत में सरेंडर कर दिया है। गुलाब सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कल ही दिल्‍ली पुलिस सूरत के लिए रवाना हुई थी। वहां पहले से ही मौजूद दिल्‍ली पुलिस की एक टीम ने विधायक गुलाब सिंह को सरेंडर करते ही हिरासत में ले लिया।
एक चुम्‍मा उधार... के चलते जेल की हवा खा सकते हैं शिल्‍पा शेट्टी और गोविंदा

Extortion case: Delhi Police arrest AAP MLA Gulab Singh in Gujarat

आपको बता दें कि गुलाब सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने उमरा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया। विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने गुलाब सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम विधायक को दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि सूरत में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली भी आयोजित की गई है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल का कहना है कि गुलाब सिंह को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+