Explainer: भारत में Telegram के बैन होने पर क्या होगा? मूवी लवर्स को लगेगा झटका! समझें पूरा खेला
Explainer Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव (Pavel Durov) को क्रिमिनल कंटेंट रोकने में नाकाम होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। टेलीग्राम का नाम आतंकी संगठन ISIS से जुड़ते ही भारत सरकार ने ऐप को बैन करने पर विचार शुरू कर दिया है। इसको लेकर, केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों को एक्टिव कर दिया है। लगातार मॉनिटरिंग जारी है।
Telegram जैसी मैसेजिंग एप्लिकेशन अपने "एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन" फीचर के कारण जासूसी को मात देने में कारगर है। इसपर, मैसेजिंग के साथ-साथ बड़े समूह और चैनल बनाए जा सकते हैं, जो भारत में फिल्म इंडस्ट्री के लिए नासूर बन चुका है।

इसकी वजह है, रिलीज से पहले ही फिल्में और OTT कंटेंट लीक होना एक आम समस्या बन चुकी है। इस सुविधा का दुरुपयोग कर कई पायरेटेड फिल्में, वेब सीरीज, और अन्य OTT कंटेंट मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। आइए जानते हैं भारत में टेलीग्राम बैन होता है तो क्या होगा?
Telegram पर लीक का धंधा!
Telegram का दुरुपयोग कर कई पायरेटेड फिल्में, वेब सीरीज, और अन्य OTT कंटेंट मुफ्त में वितरित करने में भी किया जा रहा है। पायरेटेड कंटेंट के खिलाफ इस अभियान में Telegram को बैन करना एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। हालांकि, यह समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं है, लेकिन इससे पायरेसी के अवैध धंधे को बड़ा झटका लग सकता है। फिल्म इंडस्ट्री और OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है, क्योंकि यह उनके कंटेंट के अवैध प्रसार को काफी हद तक रोक सकता है।
बैन के संभावित परिणाम
- OTT और फिल्म लीक में कमी: अगर Telegram को भारत में बैन कर दिया जाता है, तो इससे OTT प्लेटफॉर्म्स और फिल्मों के लीक होने की घटनाओं में भारी कमी आ सकती है। पायरेटेड कंटेंट के सबसे बड़े वितरक प्लेटफार्म के बंद होने से यह धंधा काफी हद तक रुक सकता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को राहत मिलेगी।
- मूवी लवर्स को झटका: जो लोग नियमित रूप से Telegram का इस्तेमाल पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए करते थे, उन्हें इससे बड़ा झटका लगेगा। उन्हें अब या तो इन कंटेंट को वैध तरीके से यानी थिएटर पर टिकट लेकर व OTT प्लेटफॉर्म्स की मेंबरशिप लेकर देखना पड़ेगा।
- पायरेसी के अन्य माध्यम: हालांकि Telegram के बैन होने से पायरेसी खत्म नहीं होगी, लेकिन इसका प्रभाव जरूर कम हो जाएगा। पायरेसी के लिए अन्य माध्यम भी हैं, जैसे Torrent साइट्स, और अन्य मैसेजिंग ऐप्स। लेकिन, Telegram का बैन निश्चित रूप से इस अवैध गतिविधि पर एक कड़ा प्रहार करेगा।
रिलीज से पहले ही कौन कौन सी लीक ?
- राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (2021)
- मिर्जापुर सीजन 2 (2020)
- लक्ष्मी (2020)
- स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी (2020)
मूवी लवर्स के लिए यह एक झटका जरूर हो सकता है, लेकिन यह कदम कंटेंट क्रिएटर्स के लिए न्यायसंगत है, जो अपनी मेहनत और निवेश से फिल्मों और वेब सीरीज बनाते हैं। ऐसे में वैध प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल ही एकमात्र सही तरीका रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications