अमर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले कालेधन की परिभाषा तय करे
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह लंबे समय से राजनीतिक अखाडे़ से दूर हैं। मगर काला धन मामले में उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी। एक निजी समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि सब की जुवां पर काले धन की चर्चा हैं, मगर काला धन है क्या, इसकी परिभाषा तय नहीं है।

समारोह में संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे लिए काले धन का मतलब है कि जो धन अघोषित है या जिस पर कर नहीं दिया गया है। लेकिन जिंदल, बिड़ला आदि जैसे कई घराने हैं जिनके कारेाबार अन्य देशों में भी फैले हैं और उन्होंने अपना पैसा वहां बैंकों में जमा कर रखा है। उस धन को कालाधन कैसे कहा जा सकता है।'
अमर सिंह को सपा की मदद से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने की अटकलें चल रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications