मौसम विभाग का दूसरा पूर्वानुमान जारी, 98 फीसदी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में 96% और अगस्त में 99% बारिश होने की संभावना है। इस तरह जून-सितंबर यानी मानसून सीजन के दौरान 98% बारिश होने का अनुमान है।

नई दिल्ली। अगर आप भी गर्मी से परेशान होकर मानसून का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर दूसरा पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसमें मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मानसून बहुत ही अच्छा रहेगा। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल के जी रमेश ने कहा कि मानसून 13-14 जून को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का दूसरा पूर्वानुमान जारी, 98 फीसदी होगी बारिश

हाल ही में जारी गए अनुमान के मुताबिक जुलाई में 96 फीसदी और अगस्त में 99 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इस तरह जून-सितंबर यानी मानसून सीजन के दौरान 98 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर, मध्य भारत में 100 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। आपको बता दें कि आईएमडी का पहला अनुमान 18 अप्रैल को जारी किया गया था, जिसमें 96 फीसदी मानसून रहने का अनुमान लगाया गया था, जिसे अपने दूसरे पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बढ़ा दिया है।

अलनीनो के संबंध में के जी रमेश ने कहा कि भारतीय मानसून पर इस बार अलनीनो का काफी कम असर रहेगा, क्योंकि इस बार अलनीनो काफी कमजोर है। वह बोले पहले चरण में मानसून पर अलनीनो का असर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन हो सकता है कि आखिरी चरण में मानसून पर इसका थोड़ा बहुत असर देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+