Assam Exit Poll 2026: असम में फिर से हिमंत बिस्वा सरमा की होगी सरकार! बंपर जीत की ओर भाजपा
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब नतीजे की बारी है। 4 मई को मतगणना से पहले असम की सत्ता की चाबी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) के हाथों में जाती दिख रही है। विभिन्न एग्जिट पोल के आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे हैं कि असम में 'मामा' यानी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जादू एक बार फिर चल गया है।
तमाम विरोधियों और विपक्षी गठबंधन के दावों को खारिज करते हुए एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। आइए जानते हैं एग्जिट पोल्स के आंकड़ों ने क्या संकेत दिए हैं..

VoteVibe और CNN-News18 का अनुमान
VoteVibe के आंकड़ों के मुताबिक, असम में बीजेपी, एजीपी (AGP) और बीपीएफ (BPF) का गठबंधन यानी एनडीए, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन पर भारी पड़ता दिख रहा है। इन आंकड़ों के अनुसार, एनडीए राज्य में एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है।
CNN-News18 के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है सीटों का अनुमान इस प्रकार है:
- NDA (BJP+): 90-100 सीटें
- INDIA गठबंधन (INC+): 23-33 सीटें
- AIUDF: 0-6 सीटें
126 सीटों वाली विधानसभा में इन आंकड़ों के हिसाब से NDA आराम से बहुमत पार करता नजर आ रहा है।
Axis My India के एग्जिट पोल में BJP को मजबूत जीत
- BJP: 88 से 100 सीटें
- कांग्रेस: 24 से 36 सीटें
इन आंकड़ों के आधार पर बीजेपी साफ बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस पीछे नजर आ रही है। हालांकि, ये केवल एग्जिट पोल के अनुमान हैं और अंतिम नतीजे वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएंगे।
JVC एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
JVC के एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत को और भी बड़ा बताया है। इसके मुताबिक:
- एनडीए (NDA): 88 से 101 सीटें
- कांग्रेस प्लस: 23 से 33 सीटें
- अन्य: 2 से 5 सीटें
इन आंकड़ों से साफ है कि एनडीए 100 के आंकड़े को भी छू सकता है, जो विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।
Matrize News के सर्वे में भी NDA की सरकार
Matrize News के सर्वे में भी राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। इनके आंकड़ों के अनुसार:
- एनडीए (NDA): 85-95 सीटें
- कांग्रेस प्लस: 25-32 सीटें
- अन्य: 06-12 सीटें
कुल मिलाकर देखें तो असम के लिए प्रमुख एग्जिट पोल एक सुर में एनडीए की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। हालांकि असली नतीजे मतगणना के दिन ही साफ होंगे, लेकिन फिलहाल के रुझानों ने बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल पैदा कर दिया है। हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications