Exit Poll Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक 5 राज्यों के आज आएंगे एग्जिट पोल, कहां और कितने बजे देखें LIVE
Exit Poll 2026 (Time, Date, and Complete Details): देश के पांच बड़े राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबसे ज्यादा नजरें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं। वोटिंग खत्म होते ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में बढ़ जाती है कि आखिर किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, हर जगह सीटों के अनुमान चर्चा का विषय बन जाते हैं।
चुनाव आयोग के कड़े नियमों के मुताबिक पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी के एग्जिट पोल के नतीजे कल (29 अप्रैल) जारी किए जाएंगे। आइए समझते हैं कि आप ये नतीजे कब और कहां देख सकते हैं और चुनावी मैदान में इस बार क्या बड़े समीकरण बन रहे हैं।

▶️एग्जिट पोल कब जारी होंगे? (Exit Poll Date and Time 2026)
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के नियमों के मुताबिक, फाइनल चरण की वोटिंग खत्म होने से पहले एग्जिट पोल जारी नहीं किए जा सकते। 2026 के चुनावों में पश्चिम बंगाल विधानसभा का दूसरा और फाइनल फेज 29 अप्रैल को पूरा हो रहा है।
चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक मतदान खत्म होने के 30 मिनट बाद ही एग्जिट पोल प्रसारित किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे के बाद ही अलग-अलग एजेंसियां और मीडिया संस्थान अपने अनुमान जारी करेंगे। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह का मनोवैज्ञानिक असर मतदाताओं पर न पड़े।
▶️कहां और कैसे देख सकते हैं एग्जिट पोल? (Where and How to Watch Exit Polls)
एग्जिट पोल के अनुमान अलग-अलग न्यूज चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लाइव चुनाव कवरेज के जरिए देखे जा सकते हैं। चुनावी विश्लेषण, सीट प्रोजेक्शन और वोट प्रतिशत का अनुमान टीवी स्टूडियो से लेकर यूट्यूब और वेबसाइटों आपको मिल जाए। आप इन चुनावी नतीजों और एग्जिट पोल का सबसे सटीक विश्लेषण वनइंडिया हिंदी की वेबसाइट hindi.oneindia.com और यूट्यूब चैनल www.youtube.com/@OneindiaHindi/ पर लाइव देख सकते हैं। यहां आपको हर राज्य के आंकड़े, पार्टियों के बीच की टक्कर और विशेषज्ञों की राय विस्तार से मिलेगी।
वोटिंग खत्म होने के बाद कई मीडिया संस्थान अपने ग्राउंड सर्वे, डेटा टीम और राजनीतिक विश्लेषकों के आधार पर सीटों का अनुमान पेश करते हैं। दर्शक लाइव अपडेट्स, ग्राफिक्स और सीट तुलना के जरिए चुनावी ट्रेंड को समझ सकते हैं।
▶️भारी मतदान: जनता के मन में क्या है?
इस साल के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं का उत्साह ऐतिहासिक रहा है। भारी वोटिंग ने राजनीतिक पंडितों को भी हैरान कर दिया है:
- पश्चिम बंगाल: पहले चरण की 152 सीटों पर लगभग 93.2% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अभूतपूर्व है।
- पुदुचेरी: यहां 89.87% वोटिंग हुई है। यह 1964 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में दर्ज किया गया सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।
- असम और तमिलनाडु: असम में सभी 126 सीटों पर 85.96% और तमिलनाडु में 85.1% मतदान हुआ है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।
- केरल: यहां मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा है, जहां लगभग 75% से 78% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

▶️एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल और पोल ऑफ पोल्स: क्या है अंतर? (Opinion Polls vs Exit Polls vs Poll of Polls)
अक्सर लोग इन तीनों शब्दों को लेकर भ्रमित रहते हैं, जबकि चुनावी गणित में तीनों की भूमिका अलग होती है:
ओपिनियन पोल (Opinion Poll): यह चुनाव से पहले किया गया सर्वे है, जो बताता है कि जनता का 'इरादा' क्या है।
एग्जिट पोल (Exit Poll): यह मतदान के दिन पोलिंग बूथ से बाहर निकलने वाले मतदाताओं से सीधे बात करके तैयार किया जाता है। चूंकि इसमें व्यक्ति वास्तव में वोट दे चुका होता है, इसलिए इसे ओपिनियन पोल से ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है।
पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls): यह अलग-अलग न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स का 'औसत' होता है। इससे किसी एक सर्वे की गलती की संभावना कम हो जाती है और एक मध्यम रुझान सामने आता है।

▶️वो 5 कारण जिसकी वजह से एग्जिट पोल गलत हो सकते हैं (5 Reasons Why Exit Polls Fail)
एग्जिट पोल के आंकड़े फेल होने के पीछे कई व्यवहारिक और वैज्ञानिक कारण होते हैं:
- सैंपल साइज (Sample Size): करोड़ों मतदाताओं के बीच कुछ हजार लोगों से बात करना कभी-कभी पूरे राज्य का मिजाज नहीं समझा सकता।
- साइलेंट वोटर (Silent Voter): कई बार मतदाता किसी खास डर या संकोच की वजह से सर्वेयर को अपनी असली पसंद नहीं बताते।
- जातीय और क्षेत्रीय समीकरण: भारत जैसे देश में हर 50 किलोमीटर पर चुनावी मुद्दे बदल जाते हैं, जिन्हें पकड़ना मुश्किल होता है।
- शहरी बनाम ग्रामीण अंतर: अक्सर सर्वेयर शहरी इलाकों तक ज्यादा सीमित रह जाते हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का असली 'अंडरकरेंट' छूट जाता है।
- मार्जिन ऑफ एरर (Margin of Error): 2-3% वोट शेयर का अंतर सीटों की संख्या में 50 से 60 सीटों का फर्क डाल सकता है।
▶️FAQ: एग्जिट पोल से जुड़े आपके सवाल (Frequently Asked Questions)
1. एग्जिट पोल किस समय जारी होंगे?
29 अप्रैल 2026 को शाम 6:30 बजे के बाद,जब अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो जाएगा।
2. क्या एग्जिट पोल पर कानूनी पाबंदी होती है?
हां, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत वोटिंग के दौरान एग्जिट पोल दिखाना अपराध है। पाबंदी हटने के बाद ही इन्हें प्रसारित किया जा सकता है।
3. 'पोल ऑफ पोल्स' किसे कहते हैं?
जब कई अलग-अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल का औसत निकाला जाता है, तो उसे 'पोल ऑफ पोल्स' कहते हैं।
4. इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग कहां हुई है?
अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल (93.2%) और पुदुचेरी (89.87%) में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है।
5. चुनावी नतीजे कब आएंगे?
सभी पांच राज्यों (बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुदुचेरी) के आधिकारिक चुनावी परिणाम 4 मई 2026 को आएंगे।














Click it and Unblock the Notifications