Exit Poll 2026 Result: पांच राज्यों के एग्जिट पोल आए सामने, बंगाल से तमिलनाडु तक किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll 2026 Result 5 States: देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब एग्जिट पोल ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों, केरल की 140 सीटों, असम की 126 सीटों और पुदुच्चेरी की 30 सीटों पर मतदान अलग-अलग तारीखों में संपन्न हुआ। अब वोटिंग खत्म होने के बाद सभी की नजर इस बात पर है कि किस राज्य में किस पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

असम में 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जहां 85.96 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। केरल की 140 सीटों पर भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ और यहां 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ। पुदुच्चेरी की 30 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए। तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान कराया गया। वहीं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुआ, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को हुई और 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ, जहां शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई।

Exit Poll 2026 Result 5 States

अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनसे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किस राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच सकती है।

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll)

पीपुल्स पल्स
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी (AITC) को 177 से 187 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • बीजेपी (BJP) को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं।
  • कांग्रेस (INC) के खाते में 1 से 3 सीटें जाने का अनुमान है।
  • लेफ्ट फ्रंट प्लस (LF+) को 0 से 1 सीट मिल सकती है।
  • अन्य (OTH) दलों को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
    Exit Poll All

पी-मार्क (P-MARQ)

  • तृणमूल कांग्रेस प्लस (TMC+) : 118-138 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) : 150-175 सीटें
  • कांग्रेस (CONG) : 0 सीट
  • वाम दल (LEFT) : 0 सीट
  • अन्य (OTH) : 2-6 सीटें

मैट्राइज (Matrize)

  • तृणमूल कांग्रेस प्लस (TMC+) : 125-140 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) : 146-161 सीटें
  • कांग्रेस (CONG) : 0 सीट
  • वाम दल (LEFT) : 0 सीट
  • अन्य (OTH) : 6-10 सीटें

जेवीसी (JVC)

  • तृणमूल कांग्रेस प्लस (TMC+) : 131-152 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) : 138-159 सीटें
  • कांग्रेस (CONG) : 0-2 सीटें
  • वाम दल (LEFT) : 0 सीट
  • अन्य (OTH) : 0 सीट

चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies)

  • तृणमूल कांग्रेस प्लस (TMC+) : 130-140 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) : 150-160 सीटें
  • कांग्रेस (CONG) : 0 सीट
  • वाम दल (LEFT) : 0 सीट
  • अन्य (OTH) : 6-10 सीटें

तमिलनाडु एग्जिट पोल (Tamil Nadu Exit Poll)

♦पीपुल्स पल्स
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में डीएमके+ (DMK+) को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • एआईएडीएमके+ (AIADMK+) को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं।
  • टीवीके (TVK) के खाते में 18 से 24 सीटें जाने का अनुमान है।
  • एनटीके (NTK) को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।
  • अन्य (OTH) दलों को 2 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

♦एक्सिस माय इंडिया (Axis My India)

  • डीएमके प्लस (DMK+) : 92-110 सीटें
  • एआईएडीएमके प्लस (AIADMK+) : 22-32 सीटें
  • टीवीके (TVK) : 98-120 सीटें
  • अन्य (OTH) : 0 सीट

♦पी-मार्क (P-MARQ)

  • डीएमके प्लस (DMK+) : 125-145 सीटें
  • एआईएडीएमके प्लस (AIADMK+) : 65-85 सीटें
  • टीवीके (TVK) : 16-26 सीटें
  • अन्य (OTH) : 1-6 सीटें

♦मैट्राइज (Matrize)

  • डीएमके प्लस (DMK+) : 122-132 सीटें
  • एआईएडीएमके प्लस (AIADMK+) : 87-110 सीटें
  • टीवीके (TVK) : 10-12 सीटें
  • अन्य (OTH) : 0-6 सीटें

♦चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies)

  • डीएमके प्लस (DMK+) : 145-160 सीटें
  • एआईएडीएमके प्लस (AIADMK+) : 50-65 सीटें
  • टीवीके (TVK) : 0 सीट
  • अन्य (OTH) : 18-26 सीटें

केरल एग्जिट पोल (Keral Exit Poll)

पीपुल्स पल्स
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार केरल में यूडीएफ (UDF) को 75 से 85 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • एलडीएफ (LDF) को 55 से 65 सीटें मिल सकती हैं।
  • एनडीए (NDA) के खाते में 0 से 3 सीटें जाने का अनुमान है।
  • अन्य (OTH) दलों को कोई खास बढ़त मिलती नहीं दिख रही है।

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India)

  • एलडीएफ (LDF) : 49-62 सीटें
  • यूडीएफ (UDF) : 78-90 सीटें
  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 0-3 सीटें
  • अन्य (OTH) : 0 सीट

जेवीसी (JVC)

  • एलडीएफ (LDF) : 52-61 सीटें
  • यूडीएफ (UDF) : 72-84 सीटें
  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 3-7 सीटें
  • अन्य (OTH) : 0 सीट

असम एग्जिट पोल (Assam Exit Poll)

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India)

  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 88-100 सीटें
  • कांग्रेस प्लस (CONG+) : 24-36 सीटें
  • अन्य (OTH) : 0-3 सीटें

जेवीसी (JVC)

  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 88-101 सीटें
  • कांग्रेस प्लस (CONG+) : 23-33 सीटें
  • अन्य (OTH) : 2-5 सीटें

पी-मार्क (P-MARQ)

  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 82-94 सीटें
  • कांग्रेस प्लस (CONG+) : 30-40 सीटें
  • अन्य (OTH) : 1-5 सीटें

पुदुच्चेरी एग्जिट पोल (Puducherry Exit Poll)

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India)

  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 16-20 सीटें
  • कांग्रेस प्लस (CONG+) : 6-8 सीटें
  • अन्य (OTH) : 3-7 सीटें

पीपल्स पल्स (Peoples Pulse)

  • बीजेपी प्लस (BJP+) : 16-19 सीटें
  • कांग्रेस प्लस (CONG+) : 10-12 सीटें
  • अन्य (OTH) : 1-2 सीटें

ये भी पढ़ें: West Bengal Exit Poll 2026: किसके पास होगी बंगाल की सत्ता? एग्जिट पोल के आंकड़ों में दिख रहा बड़ा खेल, कौन आगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+